पूर्व सांसद पर हमले में सुनवाई कल

Mar 31, 2026 08:38 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, वाराणसी
share

Varanasi News - वाराणसी में पूर्व सांसद धनंजय सिंह पर हुए जानलेवा हमले की अगली सुनवाई 2 अप्रैल को होगी। आरोपी अभय सिंह के अधिवक्ताओं ने कोर्ट में बहस की। यह घटना 4 अक्टूबर 2002 को हुई थी, जब अभय सिंह और उनके साथियों ने धनंजय सिंह के वाहन पर अंधाधुंध फायरिंग की थी।

पूर्व सांसद पर हमले में सुनवाई कल

वाराणसी, संवाददाता। पूर्व सांसद धंनजय सिंह पर हुए जानलेवा हमले में अगली सुनवाई दो अप्रैल को होगी। विशेष न्यायाधीश (एमपी-एमएलए) यजुवेंद्र विक्रम सिंह की अदालत में मंगलवार को आरोपी अभय सिंह की ओर से अधिवक्ता स्वामीनाथ यादव और वरुण प्रताप सिंह ने बहस की। कोर्ट में अभियोजन की ओर से एडीजीसी विनय सिंह और वादी के निजी अधिवक्ता श्रीनाथ त्रिपाठी, शशिकांत राय उर्फ चुन्ना, विपिन शर्मा, आदित्य वर्मा और आशुतोष सिंह सोन उपस्थित थे। प्रकरण के अनुसार चार अक्तूबर 2002 में तत्कालीन विधायक और पूर्व सांसद धनंजय सिंह के वाहन पर नदेसर के पास अभय सिंह और उनके 4–5 साथियों ने अचानक अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी।

इस हमले में धनंजय सिंह, उनके गनर, चालक समेत कई लोग घायल हो गए थे।

Voice of UP 🎤: यूपी का सबसे बड़ा Talent Contest— Register करो, talent दिखाओ ✨ Download App
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।