पोस्टर जलाकर माहौल बिगाड़ने का प्रयास, केस

Mar 03, 2026 01:28 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, वाराणसी
share Share
Follow Us on

Varanasi News - पिंडरा के दिनदासपुर गांव में सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश की गई। शरारती तत्वों ने डॉ. भीमराव अंबेडकर, भगवान गौतम बुद्ध और मायावती के पोस्टर जला दिए। बसपा बूथ अध्यक्ष की तहरीर पर एफआईआर दर्ज की गई है। इस घटना से ग्रामीणों में रोष फैल गया और पुलिस को सूचित किया गया।

पोस्टर जलाकर माहौल बिगाड़ने का प्रयास, केस

पिंडरा। दिनदासपुर गांव में सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास किया गया। शरारती तत्वों ने डॉ. भीमराव अंबेडकर, भगवान गौतम बुद्ध और बसपा प्रमुख मायावती के पोस्टर जला दिये। बसपा बूथ अध्यक्ष मनोज कुमार की तहरीर पर मामले में सिंधोरा थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। तहरीर के अनुसार गांव में सार्वजनिक स्थान पर तीनों पोस्टर लगे थे। अराजक तत्वों की करतूत से न केवल महापुरुषों और जननेताओं के प्रति अपमान की भावना प्रकट हुई। बल्कि गांव का सामाजिक माहौल भी बिगाड़ने का प्रयास किया गया। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों में रोष व्याप्त हो गया और तत्काल पुलिस को सूचित किया गया था।

पुलिस ने बताया कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।