हिंदू युवा वाहिनी के पूर्वी प्रदेश अध्यक्ष के वाहन पर पथराव मामले में मुकदमा दर्ज
Varanasi News - चोलापुर में शनिवार रात हिंदू युवा वाहिनी के पूर्वी प्रदेश अध्यक्ष के वाहन पर अज्ञात बाइक सवारों ने पथराव किया। मिर्जापुर के राजकुमार उपाध्याय अपनी गाड़ी से जा रहे थे जब बदमाशों ने पत्थर फेंककर शीशा तोड़ दिया। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज किया है।

चोलापुर। भैठोली गांव के समीप हिंदू युवा वाहिनी के पूर्वी प्रदेश अध्यक्ष के वाहन पर शनिवार देर रात अज्ञात बाइक सवारों ने पथराव किया था। पुलिस ने अज्ञात सवार के द्वारा गाड़ी पर पत्थर फेंकने से शीशा टूटने का मुकदमा दर्ज किया है मिर्जापुर जिला के मझवां निवासी राजकुमार उपाध्याय शनिवार देर रात को भैठोली गांव स्थित प्राचीन दुर्गा मंदिर से राजापुर स्थित एक पदाधिकारी बृजेश मिश्रा के घर जा रहे थे। बाबतपुर मोहाव मार्ग पर स्थित पेट्रोल पम्प के समीप अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने पत्थरबाजी कर गाड़ी का शीशा को तोड़ दिया था। प्रभारी निरीक्षक चोलापुर सधुवन राम ने बताया कि पीड़ित के तहरीर पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


