आदमपुर में एटीएस का छापा, डॉक्टर से पूछताछ

Newswrap हिन्दुस्तान, वाराणसी
share

Varanasi News - वाराणसी में एटीएस ने मंगलवार सुबह आदमपुर थाना क्षेत्र के ओमकारेश्वर इलाके में एक चिकित्सा के घर छापेमारी की। चिकित्सा और उनके परिजनों से पूछताछ की जा रही है। मोबाइल, लैपटॉप और बैंक अकाउंट की जानकारी खंगाली जा रही है। बताया जा रहा है कि बनारस से टेरर फंडिंग की जा रही है।

आदमपुर में एटीएस का छापा, डॉक्टर से पूछताछ

वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। टेरर फंडिंग की आशंका में एटीएस ने मंगलवार सुबह आदमपुर थाना क्षेत्र के ओमकारेश्वर इलाके में एक चिकित्सा के घर छापेमारी की है। चिकित्सा और उनके परिजनों से एटीएस एक-एक कर पूछताछ कर रही है। सभी के मोबाइल और लैपटॉप खंगाले ले जा रहे हैं। बैंक अकाउंट का भी डिटेल लिया गया है। एटीएस को सूचना मिल रही थी कि बनारस से टेरर फंडिंग की जा रही है। सूचना के आधार पर टीम मंगलवार सुबह करीब 10 बजे वाराणसी पहुंची है। मौके पर आईबी के अधिकारी भी हैं। आदमपुर पुलिस बाहर सुरक्षा के लिए लगाई गई है। चिकित्सक का हॉस्पिटल आदमपुर के हनुमान फाटक इलाके में है।

Voice of UP 🎤: यूपी का सबसे बड़ा Talent Contest— Register करो, talent दिखाओ ✨ Download App
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।