एटीएम कार्ड को मशीन में फंसा, निकाले 47 हजार
Feb 19, 2026 01:58 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, वाराणसी
Varanasi News - वाराणसी की आभा सिंह के एटीएम कार्ड से 47 हजार रुपये निकाले गए। कार्ड सुंदरपुर एटीएम में फंस गया था। उन्होंने हेल्पलाइन नंबर पर फोन किया, जिसके बाद एक व्यक्ति आया और खुद को एटीएम इंजिनियर बताया। महिला वापस गई और बाद में उनके खाते से पैसे निकाल लिए गए।

वाराणसी। रोहनिया के महाकाली नगर कॉलोनी निवासी आभा सिंह के एटीएम कार्ड से 47 हजार की निकासी कर ली गई। मामले ने भेलूपुर पुलिस ने केस दर्ज किया है। महिला ने पुलिस को बताया कि सुंदरपुर एटीएम से पैसे निकालने आई थी। उसका एटीएम कार्ड मशीन में फंस गया। पास ही दीवार पर लगे हेल्पलाइन नंबर पर फोन की। थोड़ी देर में मुकेश सिंह नामक व्यक्ति आया। खुद को एटीएम इंजिनियर बताते हुए कहा कि कार्ड सुबह निकल पाएगा। महिला लौट गई। थोड़ी देर में ही उसके खाते से 47 हजार की निकासी कर ली गई।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


