एटीएम कार्ड चुराकर खाते से पैसे निकाले, केस दर्ज

Feb 16, 2026 02:12 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, वाराणसी
share Share
Follow Us on

Varanasi News - वाराणसी में एक व्यक्ति, राजेंद्र यादव, दवा लेने आया था और एटीएम से पैसे निकालते समय उसका एटीएम कार्ड फंस गया। अज्ञात चोर ने कार्ड चुरा लिया और राजेंद्र के खाते से ₹91,888 निकाल लिए। राजेंद्र ने लंका थाना में शिकायत दर्ज कराई है।

एटीएम कार्ड चुराकर खाते से पैसे निकाले, केस दर्ज

वाराणसी। मऊ जिले के कोपागंज के गोडसरा का रहने वाला राजेंद्र यादव दवा लेने के लिए 21 जनवरी को लंका आया था।लंका पर एटीएम से पैसा निकालने के दौरान एटीएम मशीन एटीएम कार्ड फंस गया था। एटीएम मशीन में कार्ड फंसने के बाद किसी अज्ञात ने एटीएम कार्ड को चुरा लिया था। खाता से पैसा कटने का जानकारी मोबाइल पर मैसेज आने के बाद हुई है।राजेंद्र के खाता से कई बार में मिलकर 91888 रुपए निकाल लिया।राजेंद्र की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ लंका थाना में मुकदमा दर्ज किया गया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;