सुभासपा के राष्ट्रीय महासचिव का चित्रसेनपुर में स्वागत
Varanasi News - चित्रसेनपुर (मिर्जामुराद) के समीप, व्यापारियों ने पूर्व मंत्री अरविंद राजभर का स्वागत किया। इस दौरान, दिवंगत अग्निवीर धीरज गुप्ता को शहीद का दर्जा दिलाने की मांग की गई। राजभर और युवा व्यापारी नेता शिखर गुप्ता ने व्यापारियों को आश्वासन दिया कि उनकी मांग मुख्यमंत्री के समक्ष रखी जाएगी।

कछवांरोड। चित्रसेनपुर (मिर्जामुराद) के समीप नेशनल हाइवे पर रविवार को सुभासपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व मंत्री अरविंद राजभर का व्यापारियों ने स्वागत किया। इस दौरान लोगों ने औराई (भदोही) के भवानीपुर निवासी दिवंगत अग्निवीर धीरज गुप्ता को शहीद का दर्जा दिलाने की मांग की। अरविंद राजभर के साथ मौजूद रहे संचार मंत्रालय के मनोनीत सदस्य और युवा व्यापारी नेता शिखर गुप्ता का भी माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। दोनों ने व्यापारियों को आश्वासन दिया की उनकी मांग को मुख्यमंत्री के समक्ष रखा जाएगा। इस मौके पर प्रमुख रूप से महेश, सागर साहू, धैर्य प्रताप साहू, अमरनाथ गुप्ता, पवन गुप्ता, आजाद गुप्ता, राजेश गुप्ता सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



