Varanasi News: बीएचयू में असिस्टेंट प्रोफेसर की नौकरी के नाम पर छह लाख की ठगी में गिरफ्तार

हिन्दुस्तान, वाराणसी
Follow us on Google News
share

Varanasi News: वाराणसी में एक व्यक्ति ने बीएचयू में असिस्टेंट प्रोफेसर की नौकरी दिलाने का झांसा देकर करीब छह लाख रुपये की ठगी की। आरोपी चन्द्रमणि शर्मा को सिगरा पुलिस ने गिरफ्तार किया। उसने पीड़िता को पैसे लेने के बाद एक कूटरचित नियुक्ति पत्र दिया। पुलिस ने आरोपी को उसके कार्यालय से गिरफ्तार किया।

बीएचयू में असिस्टेंट प्रोफेसर की नौकरी के नाम पर छह लाख की ठगी में गिरफ्तार
बीएचयू में असिस्टेंट प्रोफेसर की नौकरी के नाम पर छह लाख की ठगी में गिरफ्तार

Varanasi News: वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। बीएचयू में असिस्टेंट प्रोफेसर की नौकरी दिलाने का झांसा देकर करीब छह लाख रुपये की ठगी करने वाले आरोपी को सिगरा पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने पीड़िता को नौकरी दिलाने के नाम पर रकम लेने के बाद उसे कूटरचित नियुक्ति पत्र भी दे दिया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान चन्द्रमणि शर्मा निवासी त्रिदेव नगर कॉलोनी, सरायनंदन, थाना भेलूपुर, वाराणसी के रूप में हुई है। उसका वर्तमान पता आनंद नगर, कंदवा, चितईपुर, थाना मंडुवाडीह है।आरोप है कि चन्द्रमणि शर्मा ने पीड़िता को बीएचयू में असिस्टेंट प्रोफेसर की नौकरी दिलाने का भरोसा दिया और इसके एवज में करीब छह लाख रुपये ले लिए।

रकम लेने के बाद आरोपी ने पीड़िता को कूटरचित नियुक्ति पत्र देकर उसे गुमराह किया। पुलिस ने आरोपी को सोनिया रोड स्थित कार्यालय से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक सिगरा शिवाकांत मिश्र, उपनिरीक्षक विवेक सिंह, मुख्य आरक्षी कृपा सिंधु भारती और आरक्षी उमेश यादव शामिल रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsवाराणसीVaranasi News: बीएचयू में असिस्टेंट प्रोफेसर की नौकरी के नाम पर छह लाख की ठगी में गिरफ्तार