92 किलो में अर्जुन को स्वर्ण
Varanasi News - वाराणसी के अर्जुन यादव ने उत्तर प्रदेश पावर सेक्टर अंतर परियोजना/ डिस्कॉम कुश्ती प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता। वह विद्युत वितरण खंड चिरईगांव में तकनीकिशन के पद पर कार्यरत हैं। प्रतियोगिता 8 और 9 अप्रैल को मेरठ में आयोजित हुई थी, जहां अर्जुन ने 92 किलोग्राम वर्ग में चांद मियां को हराया।

वाराणसी। उत्तर प्रदेश पावर सेक्टर अंतर परियोजना/ डिस्कॉम कुश्ती प्रतियोगिता में पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम वाराणसी के अर्जुन यादव ने स्वर्ण पदक जीता है। वह विद्युत वितरण खंड चिरईगांव में तकनीकिशन के पद पर कार्यरत हैं। उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड लखनऊ की ओर से पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम अंतर्गत चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ में 8 और 9 अप्रैल को 51वीं उत्तर प्रदेश पावर सेक्टर अंतर परियोजना/ डिस्कॉम्स कुश्ती/ पावरलिफ्टिंग/ बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता हुई थी। अर्जुन यादव ने 92 किलोग्राम में मेरठ के चांद मियां पहलवान को हराकर स्वर्ण पदक प्राप्त किया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


