Hindi NewsUttar-pradesh NewsVaranasi NewsAnnakoot Festival Celebrated in Varanasi with Procession and Honors
मां मंगलागौरी की निकाली भव्य कलश शोभायात्रा

मां मंगलागौरी की निकाली भव्य कलश शोभायात्रा

संक्षेप:

Varanasi News - माता और गभस्तीश्वर महादेव का अन्नकूट शृंगार शोभायात्रा के पूर्व 121 कन्याओं का हुआ

Jan 02, 2026 11:42 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, वाराणसी
share Share
Follow Us on

वाराणसी, मुख्य संवाददाता। माता मंगलागौरी एवं देवाधिदेव गभस्तीश्वर महादेव का अन्नकूट शृंगार शुक्रवार को हुआ। इस मौके पर टाउनहाल से कलश शोभायात्रा निकाली गयी। शोभायात्रा के पूर्व 121 कन्याओं का पूजन किया गया। शोभायात्रा में मां मंगला गौरी के प्रतीक विग्रह को पुष्पसज्जित पालकी पर विराजमान कराया गया। पूरे रास्ते भक्त पालकी कंधे पर उठाते रहे। शोभायात्रा में सबसे आगे बैड, उसके पीछे ढोल ताशा एवं डमरुदल था। महिलाएं कलश लिये मंगलगीत गा रही थीं। माता का जयकारा लगाया जा रहा था। शोभायात्रा टाउनहाल से मैदागिन, चौक, ठठेरी बाजार, चौखंभा, बीबीहटिया, रतन फाटक, ब्रह्माघाट, दूध विनायक होते मंदिर पहुंचकर समाप्त हुई।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

मंदिर में अन्नकूट शृंगार के दर्शन शाम 3 बजे शुरू हुआ जो रात में मंदिर बंद होने तक चलता रहा। शाम को विद्वत सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। इसमें काशी के विद्वानों को मंगल रत्न से अलंकृत किया गया। इनमें वेदमूर्ति रामचंद्र देव, पं.अरुण दीक्षित, पं.बृजवल्लभ पाठक, पं.सोमनाथ जेतली, पं.निरंकार पांडेय, पं.सत्यनारायण पांडेय, पं.उमाशंकर गुप्ता, पं.सत्यनारायण मिश्रा, पं.कोमल भट्टराई प्रमुख रहे। संचालन पं.माधव जनार्दन रटाटे ने किया। इस अवसर पर पं.विश्वेश्वर शास्त्री द्रविड़, पं.नारायण गुरु, नरेंद्र कुमार पांडेय, दीपक पांडेय, संतोष सोलापुरकर, प्रशांत शंकर व्यास, अशोक नेने, नलिन नयन मिश्रा, कनकलता मिश्रा, चुन्नू गुरु, विनोद अवस्थी, तरुण पांडेय, मयंक पांडेय, नीरज पांडेय, प्रवीण पांडेय, गिरीश पांडेय, अरविंद पांडेय, गौतम पांडेय, श्रेयांश पांडेय आदि उपस्थित रहे।