ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश वाराणसीअंजू बॉबी जार्ज ने काशी को बताया अनूठा शहर

अंजू बॉबी जार्ज ने काशी को बताया अनूठा शहर

अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी अंजू बी जार्ज को काशी खूब भाया। उन्होंने कहा कि वाराणसी एक अनूठा शहर है। पहली बार यहां पर उन्हें लगा कि काशी वह हमेशा से जुड़ी हुई हैं। अंजू बी जार्ज रविवार को जैपुरिया स्कूल...

अंजू बॉबी जार्ज ने काशी को बताया अनूठा शहर
दुलहीपुर (वाराणसी)। हिन्दुस्तान संवादMon, 18 Dec 2017 04:19 PM
ऐप पर पढ़ें

अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी अंजू बी जार्ज को काशी खूब भाया। उन्होंने कहा कि वाराणसी एक अनूठा शहर है। पहली बार यहां पर उन्हें लगा कि काशी वह हमेशा से जुड़ी हुई हैं। अंजू बी जार्ज रविवार को जैपुरिया स्कूल (पड़ाव) को वार्षिक समारोह को विशिष्ट अतिथि के रूप में सम्बोधित कर रहीं थीं। 

अंजू ने बताया कि खेल और कला ऐसे क्षेत्र हैं जिसमें व्यक्ति की प्रतिभा का पूरा प्रदर्शन होता है। व्यक्ति चाहे तो अपनी कड़ी मेहनत से पूरी दुनिया में अपना और अपने परिवार का नाम रोशन कर सकता है। 

मुख्य अतिथि पूर्व न्यायाधीश गिरधर मालवीय ने कहा कि विद्यार्थी जीवन में ऊंचाइयों पर पहुंचने के लिए गुरु व माता-पिता के मार्गदर्शन पर चलना चाहिए। ‘सशक्त भारत समृद्ध भारत’ विषय पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम में 1962 के भारत-चीन युद्ध से लेकर डोकलाम तक की प्रगति यात्रा व भारत के सशक्तिकरण अभियान तक की झलकियां प्रस्तुत की गई। सैनिक छावनियों के  दृश्यों के साथ ही भारतीय सर्व धर्म सम भाव की जीवन शैली का जीवंत उदाहरण पेश किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बच्चों ने एक से बढ़कर नृत्य प्रस्तुत कर मन मोह लिया। 

इस मौके पर निदेशक दीपक बजाज, मनोज बजाज, श्याम सुंदर बजाज, कांता मालवीय, आशीष सक्सेना, विपिन पांडेय, संजय अग्रवाल, सुनील सचदेवा, अनिल के जाजोदिया, अनिल सिंह, अनिर्वान भट्टाचार्य, बीना नैयर, गौरव अग्रवाल आदि उपस्थित रहे। 

अनुष्का और दीपिका ही कर सकती हैं मेरा रोल
कार्यक्रम से पहले से मीडिया से बातचीत में अंजु बी जार्ज ने कहा अगर उन पर कोई फिल्म बनती है तो अनुष्का और दीपिका ही बेहतर रोल कर सकती है। अंजू ने कहा कि महिलाओं ने पदक जीतने में भारतीय पुरुषों को पीछे छोड़ दिया है। विश्व स्तर की प्रतिस्पर्धा में सफल होने के लिए उपयुक्त प्रशिक्षण और स्वयं में अनुशासन की जरूरत है। सफलता के लिए नैसर्गिक प्रतिभा, कड़ी मेहनत और कोच का मार्गदर्शन जरूरी है। उन्होंने उनका लक्ष्य ओलम्पिक में पदक प्राप्त करना है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें