13वीं बार चैंपियन बनी आनंद क्रिकेट अकादमी
Varanasi News - वाराणसी में बाबू तैलंग ट्रॉफी सीनियर जिला क्रिकेट लीग का फाइनल मैच आनंद क्रिकेट अकादमी ने विवेक सिंह क्रिकेट अकादमी को 5 विकेट से हराकर जीत लिया। सिद्धांत पाठक ने 76 गेंदों में 114 रन बनाकर 'प्लेयर ऑफ द मैच' का खिताब जीता। विवेक अकादमी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 220 रन बनाए थे।

वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। अमौली भगतुआ स्थित जॉर्डन मैदान में बाबू तैलंग ट्रॉफी सीनियर जिला क्रिकेट लीग में शनिवार को फाइनल मैच खेला गया। इसमें आनंद क्रिकेट अकादमी ने विवेक सिंह क्रिकेट अकादमी को 5 विकेट से हरा दिया। आनंद क्रिकेट अकादमी 13वीं बार इस लीग की चैंपियन बनी है। जीत के हीरो सिद्धांत पाठक रहे। उन्होंने 76 गेंद में 114 रन बनाए और प्लेयर आफ द मैच बने।विवेक अकादमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 35 ओवरों के मैच में 09 विकेट पर 220 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। शिवम पटेल ने 58 रन, रोशन चौहान ने 55 रन, ओम वर्मा ने 54 रन और रोहित ने 17 रन का योगदान दिया।
आनंद क्रिकेट अकादमी की ओर से सौरभ यादव, अरमान आलम, सिद्धांत पाठक ने 2-2 विकेट चटकाए।जवाब में आनंद क्रिकेट अकादमी ने बढ़िया शुरुआत की। कप्तान ऋषभ मिश्रा (21) एवं भानू मिश्रा (51) ने पहले विकेट पर 65 रन जोड़कर जोरदार शुरुआत दी। तीसरे क्रम पर आए आलराउंडर सिद्धांत पाठक ने प्रतियोगिता में लगातार दूसरा शतक बनाया। सौरभ कुमार ने अविजित 15 रन बनाए। सिद्धांत पाठक ने 05 गगनचुंबी छक्के मारे। आनंद क्रिकेट अकादमी की यह टीम सीएम एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज भेलूपुर में पीपी आनंद मिश्रा के मार्गदर्शन में अभ्यासरत रहती है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


