कालभैरव मंदिर में अमेरिकी का मोबाइल चोरी

Feb 17, 2026 02:56 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, वाराणसी
share Share
Follow Us on

Varanasi News - वाराणसी के काल भैरव मंदिर में अमेरिकी नागरिक एड्रियाना पसरेलू का मोबाइल फोन चोरी हो गया। उन्होंने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने बताया कि चोरी के समय एक युवक ने भीड़ का फायदा उठाया। मोबाइल की लोकेशन ट्रेस की जा रही है और चोर की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है।

कालभैरव मंदिर में अमेरिकी का मोबाइल चोरी

वाराणसी। काल भैरव मंदिर में दर्शन करने आए अमेरिकी नागरिक एड्रियाना पसरेलू का सोमवार को मोबाइल फोन चोरी हो गया। पीड़ित ने कोतवानी थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने बताया कि अमेरिकी नागरिक सुबह मंदिर में दर्शन करने पहुंचा था। इस बीच एक युवक ने भीड़ का लाभ उठाते हुए मोबाइल उड़ा दिया। इंस्पेक्टर दयाशंकर सिंह ने बताया कि मोबाइल फोन की लोकेशन ट्रेस किया जा रहा है। चोर की पहचान के लिए मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;