खड़ी हाइवा में भिड़ी एम्बुलेंस, दो जख्मी

हिन्दुस्तान, वाराणसी
Follow us on Google News
share

वाराणसी- जौनपुर फोरलेन मार्ग पर शुक्रवार सुबह एक निजी एम्बुलेंस सुरही ओवरब्रिज के पास खड़े हाइवा में जा घुसी। घटना में एम्बुलेंस चालक शिवकुमार और सहायक सुनील कुमार यादव घायल हुए हैं, दोनों के पैर टूट गए हैं और सिर में चोटें आई हैं। चालक घटना के बाद हाइवा लेकर भाग गया।

खड़ी हाइवा में भिड़ी एम्बुलेंस, दो जख्मी

पिंडरा। वाराणसी- जौनपुर फोरलेन मार्ग पर फूलपुर में सुरही ओवरब्रिज के पास सड़क किनारे खड़े हाइवा में निजी एम्बुलेंस जा घुसी। उसमें सवार दो लोग घायल हो गए। घटना शुक्रवार सुबह साढ़े 8 बजे की है। घायलों में एम्बुलेंस चालक अमेठी के मरदानपुर निवासी शिवकुमार तथा सहायक बहराइच के कदौली निवासी सुनील कुमार यादव हैं। दोनो का पैर टूटने गया है। सिर में चोटें आई हैं। घटना के बाद चालक हाइवा समेत भाग निकला।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।