ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश वाराणसीअमर सिंह ने पीएम मोदी की जमकर की तारीफ

अमर सिंह ने पीएम मोदी की जमकर की तारीफ

 बनारस पहुंचे राज्य सभा सांसद अमर सिंह ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जमकर तारीफ की। कहा कि मोदी एक राष्ट्रवादी नेता हैं। उनके नेतृत्व में देश विकास के साथ ही लोगों में राष्ट्रवाद का भाव पैदा...

अमर सिंह पहुंचे ओमप्रकाश राजभर के घर
1/ 2अमर सिंह पहुंचे ओमप्रकाश राजभर के घर
ओमप्रकाश राजभर के घर पहुंचे अमर सिंह
2/ 2ओमप्रकाश राजभर के घर पहुंचे अमर सिंह
वाराणसी हिन्दुस्तान टीमFri, 22 Jun 2018 08:00 PM
ऐप पर पढ़ें

 बनारस पहुंचे राज्य सभा सांसद अमर सिंह ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जमकर तारीफ की। कहा कि मोदी एक राष्ट्रवादी नेता हैं। उनके नेतृत्व में देश विकास के साथ ही लोगों में राष्ट्रवाद का भाव पैदा हो रहा है। उन्होंने मुलायम सिंह यादव को सघर्षशील नेता बताया और अखिलेश के बारे में चुटकी लेते हुए कहा कि वह अभी राजकुमार हैं। अमर सिंह ने साफ कहा कि समाजवादी पार्टी उनके लिए अब बीते दिनों की बात है। मर जाएंगे मगर अब सपा में नहीं जाएंगे। कांग्रेस पर निशाना साधा और कहा कि कॉंग्रेस की तुष्टीकरण की नीति उसे ले डूबेगी। कयोंकि आज लोगों मे राष्ट्रवाद की लहर चल रही है। 

अमर सिंह शुक्रवार को सूबे के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर के बेटे अरविंद राजभर के वैवाहिक समारोह के बाद  उनके निवास  फत्तेपुर कटौना में आशीर्वाद देने पहुंचे थे।
मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव संघर्ष क्या जाने। वह तो राजकुमार के रूप पैदा हुए और राजा की तरह जिंदगी जी रहे। संघर्ष तो मुलायम सिंह यादव और ओमप्रकाश राजभर ने  किया है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की राजनीति गांव चट्टी चौराहे से होती है। अंसगठित लोगो को संगठित होकर की जाती है। लखनऊ और लंदन से नही होती। ऐसे लोगों को जनता सबक सिखाने का काम करेगी।

जम्मू कश्मीर के सवाल पर उन्होंने गुलाब नबी आजाद के बयान की निंदा की।कहा कि इस तरह के बयानों पर रोक लगनी चाहिए। क्योंिक इससे सेना का मनोबल गिरता है। उन्होंने पूर्व केंद्रीय मंत्री सैफुद्दीन सोज के इस  किताब का जिक्र किया जिसमें   उन्होंने पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ को कश्मीर के मुद्दे को सही बताया था।  उन्होंने कहा कि कांग्रेस की तुष्टिकरण की नीति उसे ले  डूबेगी। मोदी जी ने समर्थन वापस लेकर राष्ट्रवादी होने का संदेश दिया।आज सभी को राष्ट्रवादी सोच विकसित करने की जरूरत है। पूर्वांचल राज्य के मुद्दे पर उन्होंने कहाकि अलग पूर्वांचल राज्य के लिए मैंने दो हजार किमी पदयात्रा को थी।लेकिन पूर्वांचल की जनता मेरी बात को नही समझ पाई। आज भी मेरी पूर्वांचल राज्य की मांग जारी है।

सपा बसपा के गठबंधन के बाबत कहा कि यह पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का मायावती के सामने आत्मसमर्पण है। मायावती आज भी मुलायम सिंह यादव के खिलाफ गेस्ट हाउस मामले में जोरदार ढंग से मुकदमा लड़ रही है।

इस दौरान कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर, पार्टी महासचिव व नवविवाहित अरविंद राजभर, हेमन्त सिंह,कुलदीप प्रजापति,गुलाम मोहम्मद, जिलाध्यक्ष गणेश चौहान,  नुरुल हसन ,रहमान अंसारी व पंधारी वर्मा समेत अनेक लोग रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें