इलाहाबाद हाईकोर्ट ने बीएचयू में 28 वर्षों से टेलीफोन लाइनमैन के रूप में कार्यरत कर्मचारियों के नियमितीकरण की मांग से जुड़ी याचिका पर केंद्र सरकार, यूजीसी और बीएचयू से जवाब मांगा है।

May 07, 2026 12:57 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, वाराणसी
share

Varanasi News - इलाहाबाद हाईकोर्ट ने बीएचयू में 28 वर्षों से टेलीफोन लाइनमैन के रूप में कार्यरत कर्मचारियों के नियमितीकरण की मांग पर केंद्र सरकार, यूजीसी और बीएचयू से जवाब मांगा है। याचिका 1998 से सेवा कर रहे कर्मचारियों द्वारा दायर की गई है। कोर्ट ने सभी पक्षों को जुलाई 2026 तक दलीलें प्रस्तुत करने का आदेश दिया है।

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने बीएचयू में 28 वर्षों से टेलीफोन लाइनमैन के रूप में कार्यरत कर्मचारियों के नियमितीकरण की मांग से जुड़ी याचिका पर केंद्र सरकार, यूजीसी और बीएचयू से जवाब मांगा है।

प्रयागराज। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने बीएचयू में 28 वर्षों से टेलीफोन लाइनमैन के रूप में कार्यरत कर्मचारियों के नियमितीकरण की मांग से जुड़ी याचिका पर केंद्र सरकार, यूजीसी और बीएचयू से जवाब मांगा है। यह आदेश न्यायामूर्ति सौरभ श्याम शमशेरी ने राम सिंह उर्फ शमशेर सिंह व अन्य की याचिका पर अधिवक्ता सौरभ तिवारी को सुनकर दिया है।

याचिका का विवरण

एडवोकेट सौरभ तिवारी ने कोर्ट को बताया कि याची 1998 से विश्वविद्यालय में सेवा दे रहे हैं। इस लंबे कार्यकाल के दौरान उनका रिकॉर्ड निष्कलंक रहा। विश्वविद्यालय ने स्वयं उनकी कार्यकुशलता को अति उत्तम प्रमाणित भी किया है। वर्ष 2004 में बीएचयू की टेलीकम्युनिकेशन सर्विसेज कमेटी ने इन्हें नियमित करने का प्रस्ताव पास किया था, जिसे तत्कालीन कुलपति ने 16 अक्तूबर 2004 को स्वीकृति दे दी। अगस्त 2005 में इस संबंध में अधिसूचना जारी की गई लेकिन उसे लागू नहीं किया गया।

Voice of UP 🎤: यूपी का सबसे बड़ा Talent Contest— Register करो, talent दिखाओ ✨ Download App

कर्मचारियों की स्थिति

उन्हें कहा गया कि केंद्रीय विवि होने से बीएचयू को आदर्श नियोक्ता होना चाहिए था लेकिन वह पिछले 28 वर्षों से कर्मचारियों को आर्टिफिशियल ब्रेक देकर संविदा पर काम करा रहा है, जो सीधे तौर पर शोषण है। रजिस्ट्रार ने नियमितीकरण की मांग 18 सितंबर 2025 के आदेश में खारिज कर दी है। कहा कि जब पद स्वीकृत हैं और कार्य की प्रकृति स्थायी है तो कर्मचारियों को अर्से तक दैनिक वेतनभोगी बनाए रखना असंवैधानिक है।

कोर्ट का आदेश

कोर्ट ने कहा कि जुलाई 2026 के दूसरे सप्ताह तक सभी पक्ष अपनी दलीलें और जवाब पूरा कर लें। अगली तिथि तक जवाब दाखिल नहीं होता तो उपलब्ध साक्ष्यों व अभिलेखों के आधार पर ही अंतिम फैसला कर दिया जाएगा।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने किस मामले पर सुनवाई की?
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने बीएचयू में 28 वर्षों से टेलीफोन लाइनमैन के रूप में कार्यरत कर्मचारियों के नियमितीकरण की मांग से जुड़ी याचिका पर सुनवाई की।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।