ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश वाराणसीचौतरफा उमड़ा साइकिल सवार सपाजनों का हुजूम

चौतरफा उमड़ा साइकिल सवार सपाजनों का हुजूम

महंगाई, बेरोजगारी, पेट्रो मूल्यवृद्धि, महिला उत्पीड़न, भ्रष्टाचार आदि के विरोध में साइकिल यात्रा निकाल कर समाजवादी पार्टी ने गुरुवार को छोटे लोहिया...

चौतरफा उमड़ा साइकिल सवार सपाजनों का हुजूम
हिन्दुस्तान टीम,वाराणसीFri, 06 Aug 2021 03:40 AM
ऐप पर पढ़ें

वाराणसी। प्रमुख संवाददाता

महंगाई, बेरोजगारी, पेट्रो मूल्यवृद्धि, महिला उत्पीड़न, भ्रष्टाचार आदि के विरोध में साइकिल यात्रा निकाल कर समाजवादी पार्टी ने गुरुवार को छोटे लोहिया जनेश्वर मिश्र की 89वीं जयंती मनाई। जिले भर में अलग-अलग स्थानों से साइकिल यात्रा निकाल कर कार्यकर्ता अपने-अपने तहसील मुख्यालयों पर पहुंचे। स्थिति यह थी कि गुरुवार की सुबह जिले भर में हर प्रमुख मार्ग पर साइकिल सवार सपाजनों का हुजूम ही दिखाई पड़ रहा था।

हाथों में गैस सिलेंडर की तख्ती और आलू, प्याज-टमाटर, सरसों तेल के पाउच, रोटी की माला पहनकर सपाई विरोध-प्रदर्शन में शामिल हुए। सपाजन सुबह से ही अपने-अपने वार्डों से साइकिल चलाते हुए बड़ी संख्या में वरुणा किनारे शास्त्री घाट पर इकट्ठा हुए। यहां मुख्य अतिथि विधायक व पूर्व मंत्री उज्ज्वल रमण सिंह ने सबसे पहले जनेश्वर मिश्र के तैल चित्र पर माल्यार्पण किया। इसके बाद उन्होंने महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा के साथ मिलकर साइकिल यात्रा को हरी झंडी दिखा कर तहसील मुख्यालय के लिए रवाना किया। यात्रा शुरू होने के पहले ही शास्त्री घाट पर पुलिस तैनात कर दी गई थी। झंडी दिखाने के बाद विष्णु शर्मा, पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा, महानगर महासचिव जितेंद्र यादव कार्यकर्ताओं के साथ साइकिल चलाते हुए तहसील पहुंचे। तहसील पहुंचने के बाद शांतिपूर्ण प्रदर्शन के दौरान जनेश्वर मिश्र के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर चर्चा की गई। इस मौके पर पूर्व मंत्री उज्ज्वल रमण सिंह, पूर्व मंत्री मनोज राय धूपचंडी, पूर्व विधायक अब्दुल समद अंसारी, जिलाध्यक्ष सुजित यादव, डॉ. ओपी सिंह, संतोष यादव बबलू, संदीप शर्मा आदि ने विचार व्यक्त किए। वक्ताओं ने कहा कि भाजपा ने राजनीति की गरिमा को बहुत क्षति पहुंचाई है। बुनियादी मुद्दों से मुंह चुराकर जनता को बरगलाने का काम हो रहा है। साइकिल यात्रा निकालने वालों में उत्तरी क्षेत्र अध्यक्ष अजय चौधरी, दक्षिणी क्षेत्र अध्यक्ष शमीम अंसारी, कैंट विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष दिलीप कश्यप, लंका से सयुस के प्रदेश सचिव वरुण सिंह, इंजीनियर विवेक सिंह, सत्यप्रकाश सोनकर और ओपी सिंह, राजू यादव, जितेंद्र यादव, किशन दीक्षित व ईशान श्रीवास्तव, दीपचंद गुप्ता, अमित यादव के नेतृत्व में विभिन्न क्षेत्रों से साइकिल यात्रा निकाली गई।

सभा में बदल गई साइकिल यात्रा

सीर गोवर्धनपुर से सतीश फौजी के नेतृत्व में निकाली गई यात्रा विभिन्न मार्गों से होते हुए रमना स्थित विश्वगुरु स्वामी वितरागानंद सरस्वती के आश्रम पहुंच कर सभा में परिवर्तित हुई। सभा को अजय फौजी, पप्पू यादव, राहुल यादव, सूरज यादव, रामानंद यादव, गया चौधरी, सुधीर यादव आदि ने संबोधित किया। मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड महानगर इकाई के अध्यक्ष अब्दुल कलाम कुरैशी के नेतृत्व में नगर निगम से बड़ी संख्या में सपाई सदर तहसील के लिए रवाना हुए। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी उर्जेश कुमार गुप्ता के नेतृत्व में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।

आवश्यक...

जाल्हूपुर से भी निकली साइकिल यात्रा

जिला उपाध्यक्ष संजय मिश्रा के नेतृत्व में जाल्हूपुर से साइकिल यात्रा निकाली गई। यात्रा रमना, तोफापुर, बराई, उमराह होते हुए चिरईगांव ब्लाक मुख्यालय पहुंची। वहां जनेश्वर मिश्र के चित्र पर पुष्प अर्पित करने के बाद सभा की गई। सभा में राधा कृष्ण, संजय यादव, रामधारी यादव, सुनील यादव, रेखा पाल, उमा यादव, सुजाता यादव, वैभव पाठक, प्यारे लाल यादव, दयाराम यादव, मोहम्मद जीशान, सुलब राजभर, महेश साहनी आदि ने विचार व्यक्त किए।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें