लखनऊ में पूर्व मुख्यमंत्री एवं सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने स्वर्णकार समाज के साथ बैठक की थी। इसमें चेतगंज के शुभम सेठ उर्फ गोलू ने भी अपनी बात रखी।
लखनऊ में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने स्वर्णकार समाज के मुद्दों पर बैठक की। शुभम सेठ ने संत नरहरी दास के हक और सम्मान की बात उठाई। उन्होंने व्यापार में गिरावट और समाज की समस्याओं पर चर्चा की। अखिलेश ने समाज की पीड़ा को सुना और भविष्य में एकजुट होकर लड़ाई लड़ने का आश्वासन दिया।

वाराणसी। लखनऊ में पूर्व मुख्यमंत्री एवं सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने स्वर्णकार समाज के साथ बैठक की थी। इसमें चेतगंज के शुभम सेठ उर्फ गोलू ने भी अपनी बात रखी। शुभम ने बताया कि उन्होंने बैठक के दौरान संत नरहरी दास के हक, सम्मान और स्वर्णकार समाज की अस्मिता से जुड़े मुद्दों को मजबूती के साथ रखा। केंद्र सरकार की अपील के बाद व्यापार में आ रही गिरावट, व्यापारियों की गंभीर समस्याओं एवं स्वर्णकार समाज के सामने खड़ी चुनौतियों पर विस्तार से चर्चा की। बताया कि सपा प्रमुख ने समाज की पीड़ा को गंभीरता से सुना और भरोसा दिलाया कि आने वाले समय में हम सभी मिलकर समाज के हक, सम्मान और अधिकारों की बड़ी लड़ाई मजबूती से लड़ेंगे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


