एयरपोर्ट पर कर्मचारियों का प्रदर्शन

हिन्दुस्तान, वाराणसी
Follow us on Google News
share

बाबतपुर एयरपोर्ट पर सफाई कर्मियों ने नौकरी से हटाए जाने के विरोध में प्रदर्शन किया। कर्मचारियों का आरोप है कि उन्हें 45 वर्ष से अधिक आयु के आधार पर हटाया गया है। उन्होंने कार्रवाई वापस लेने और दोबारा नौकरी पर रखने की मांग की है। कंपनी का कहना है कि नए टेंडर की शर्तों के अनुसार यह कदम उठाया गया।

एयरपोर्ट पर कर्मचारियों का प्रदर्शन

बाबतपुर, संवाद।बाबतपुर एयरपोर्ट पर बुधवार को सफाई कर्मियों ने नौकरी से हटाए जाने के विरोध में प्रदर्शन किया। निजी कंपनी के माध्यम से कार्यरत करीब दो दर्जन कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि नए टेंडर की शर्तों का हवाला देकर उन्हें अचानक काम से हटा दिया गया। इससे उनके सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। कर्मचारियों का कहना है कि वे पिछले 15 से वर्षों से एयरपोर्ट पर सफाई व्यवस्था का कार्य करते चले आ रहा है। कर्मचारियों के मुताबिक कंपनी ने 45 वर्ष से अधिक आयु होने के आधार पर उन्हें हटाया गया है। उनका आरोप है कि कुछ कर्मचारियों से नौकरी जारी रखने के नाम पर 30 से 35 हजार रुपये तक की मांग भी की जा रही है। हालांकि, इस आरोप की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है।सफाईकर्मी चमेली, शंकर, मीना,चिंता, सावित्री, संजू, ओमप्रकाश, राजकुमार, लाल बहादुर, सीता, गीता, बेबी समेत अन्य कर्मचारियों ने कहा कि यदि उम्र संबंधी नियम पहले से लागू था तो इतने वर्षों तक उनसे काम क्यों लिया गया। कर्मचारियों ने प्रशासन और कंपनी प्रबंधन से कार्रवाई वापस लेने तथा दोबारा नौकरी पर रखने की मांग की है.

एयरपोर्ट प्रबंधन का पक्ष

वहीं, एयरपोर्ट पर सफाई व्यवस्था संभाल रही अरुण एविशन सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजर कौशल कुमार ने बताया कि पुराना टेंडर समाप्त होने के बाद नए टेंडर की शर्तें लागू हुई हैं। उनके अनुसार, नए नियमों के तहत 45 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को नियुक्त नहीं किया जा सकता। इसी कारण कुछ कर्मचारियों को हटाया गया है।कंपनी प्रबंधन का कहना है कि प्रभावित कर्मचारियों को यह विकल्प दिया गया है कि यदि उनके परिवार में 18 से 45 वर्ष आयु वर्ग का कोई सदस्य है तो उसे नौकरी पर रखा जा सकता है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

सफाई कर्मियों ने किसके खिलाफ प्रदर्शन किया?
सफाई कर्मियों ने नौकरी से हटाए जाने के खिलाफ प्रदर्शन किया।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।