सऊदी जा रहे यात्री के बैग से कारतूस बरामद

Jan 23, 2026 02:01 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, वाराणसी
share Share
Follow Us on

Varanasi News - बाबतपुर एयरपोर्ट पर एक यात्री के बैग से .32 बोर का कारतूस बरामद किया गया। बिहार के वसीम अकरम, जो एयर इंडिया एक्सप्रेस से दिल्ली से आए थे, को सुरक्षा जांच के दौरान हिरासत में लिया गया। उनकी यात्रा रद्द कर दी गई और पुलिस द्वारा पूछताछ की जा रही है।

सऊदी जा रहे यात्री के बैग से कारतूस बरामद

बाबतपुर, संवाद। बाबतपुर एयरपोर्ट पर गुरुवार रात विमान यात्री के बैग से .32 बोर का कारतूस बरामद किया गया। यात्री से बाबतपुर पुलिस चौकी पर पूछताछ की जा रही है। बिहार के अकबरपुर निवासी वसीम अकरम एयर इंडिया एक्सप्रेस के दिल्ली के विमान संख्या आईएक्स 1049 से गुरुवार दोपहर 3.55 बजे बाबतपुर पहुंचा। कुछ देर रुकने के बाद दिल्ली से इसी एयरलाइंस के विमान से रात 8:30 बजे रवाना होना था। वाराणसी से दम्माम (सऊदी अरब) जाने के लिए एयरपोर्ट पहुंचा था। बोर्डिंग पास प्राप्त के करने के बाद सिक्योरिटी होल्ड एरिया में प्रवेश करने जा रहा था कि सुरक्षा जांच के दौरान सीआईएसएफ ने यात्री के बैग से एक कारतूस बरामद करते हुए हिरासत में ले लिया।

उसकी यात्रा रद्द कर दी गई। यात्री को बाबतपुर पुलिस चौकी पर पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। जहां आईबी, एलआइयू समेत अन्य सुरक्षा एजेंसियां भी पहुंच गईं। चौकी इंचार्ज विजय कुशवाहा ने बताया की यात्री के बैग से जांच के दौरान कारतूस बरामद किया गया है। शस्त्र लाइसेंस की पुष्टि के बाद ही यात्री को छोड़ा जाएगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।