Hindi NewsUttar-pradesh NewsVaranasi NewsAgricultural Export Awareness Initiatives in Varanasi
कृषि निर्यात के लिए किसानों को जागरूक करेंः मंडलायुक्त

कृषि निर्यात के लिए किसानों को जागरूक करेंः मंडलायुक्त

संक्षेप:

Varanasi News - वाराणसी में मंडलायुक्त एस. राजलिंगम ने किसानों को कृषि उत्पादों के निर्यात के बारे में जागरूक करने के लिए गोष्ठियों का आयोजन करने का निर्देश दिया। बैठक में मंडी व्यवस्था, भंडारण सुविधाएं, और ई-नाम जैसे विषयों पर चर्चा की गई। निर्यात क्लस्टरों की प्रगति को तेज करने के लिए जनपद स्तर पर समन्वय स्थापित करने की आवश्यकता है।

Feb 11, 2026 01:54 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, वाराणसी
share Share
Follow Us on

वाराणसी, हिटी। मंडलायुक्त एस. राजलिंगम ने निर्देश दिया कि मंडल के सभी तहसीलों पर गोष्ठी कर किसान को कृषि उत्पादों के निर्यात के सम्बंध में जागरूक किया जाए। चंदौली में एफपीओ की संख्या बढ़ाने पर काम होना चाहिए। मार्केटिंग को बढ़ावा देने के लिए ट्रांसपोर्ट सब्सिडी समेत वाराणसी कार्गो सेंटर की जानकारियां भी सभी को दें। मंडलायुक्त ने मंगलवार को आयुक्त सभागार में मंडलीय निर्यात निगरानी समिति की बैठक में कृषि उत्पादों की खरीद-फरोख्त, मंडी व्यवस्था, ई-नाम, भंडारण सुविधाएं, परिवहन, तथा किसानों को सीधे बाजार से जोड़ने जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की। मंडलायुक्त ने निर्देश दिया कि जनपद स्तर पर मुख्य विकास अधिकारी से समन्वय स्थापित कर निर्यात क्लस्टरों की प्रगति को और तेज किया जाए।

वहीं आईआईवीआर के सहयोग से कृषि उत्पादों के निर्यात को बढ़ावा देने पर सहमति बनी। बैठक में जीआई उत्पादों के अधिकृत उपयोगकर्ताओं की संख्या बढ़ाने, नए जीआई उत्पादों की पहचान करने तथा निर्यात की संभावनाओं के प्रभावी उपयोग पर भी विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। बैठक में पद्मश्री डॉ. रजनीकांत, डीडी कृषि, डीडी हॉर्टिकल्चर, आईआईवीआर समेत कृषि विपणन समिति के सदस्य एवं अन्य संबंधित प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;