Hindi NewsUttar-pradesh NewsVaranasi NewsAgri Business Incubator Hosts Technical Promotion Day in Varanasi
आईआईवीआर की मटर की तीन किस्में हुईं लॉन्च

आईआईवीआर की मटर की तीन किस्में हुईं लॉन्च

संक्षेप:

Varanasi News - वाराणसी में आईआईवीआर जक्खिनी द्वारा तकनीकी प्रचार दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें टमाटर, बैंगन, मिर्च, मटर और फ्रेंच बीन के विकसित किस्मों का प्रदर्शन हुआ। मटर की तीन उन्नत किस्मों के लिए अनुबंध किए गए। कार्यक्रम में 50 बीज कंपनियों और युवा उद्यमियों ने भाग लिया।

Feb 03, 2026 11:49 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, वाराणसी
share Share
Follow Us on

वाराणसी। आईआईवीआर जक्खिनी में मंगलवार को एग्री बिजनेस इनक्यूबेटर एवं जोनल तकनीकी प्रबंधन इकाई की ओऱ से तकनीकी प्रचार दिवस का आयोजन किया गया। इसमें टमाटर, बैंगन एवं मिर्च के साथ ही मटर एवं फ्रेंच बीन के विकसित किस्मों एवं आधुनिक तकनीकों का प्रदर्शन किया गया। इस मौके पर मटर फसल की तीन उन्नत किस्मों- काशी पूर्वी, काशी तृप्ति एवं वीआरपीई–29 के लिए इंडो अमेरिकन हाइब्रिड सीड्स (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड तथा भिंडी फसल की किस्म ‘काशी सहिष्णु’ के लिए बसुधा सीड्स के साथ लाइसेंस अनुबंधों पर हस्ताक्षर हुए। कार्यक्रम में देशभर से लगभग 50 बीज कंपनियों, किसान उत्पादक संगठनों तथा युवा उद्यमियों ने भाग लिया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

संस्थान निदेशक डॉ. राजेश कुमार ने बीज कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ सब्जी फसलों की उन्नत किस्मों के बीज गुणवत्ता मानकों, विपणन रणनीतियों, सुझावों एवं प्रतिक्रियाओं पर चर्चा भी की। एग्री बिजनेस इनक्यूबेटर (एबीआई) एवं जोनल तकनीकी प्रबंधन इकाई के अध्यक्ष सुदर्शन मौर्य ने बीज कंपनियों के प्रतिनिधियों से संस्थान द्वारा विकसित मुक्त परागित एवं संकर किस्मों के लक्षणों, उनके मूल्यांकन तथा लाइसेंसिंग प्रक्रियाओं पर चर्चा की। इस अवसर पर संस्थान के विभागाध्यक्ष डॉ. एएन. सिंह, डॉ. अनंत बहादुर, प्रधान वैज्ञानिक डॉ. नीरज सिंह, डॉ. एसके. सिंह, डॉ. जगेश तिवारी, डॉ. शैलेश तिवारी, डॉ. वाईएस. रेड्डी, डॉ. भुवनेश्वरी भी रहे। संचालन डॉ. इन्दीवर प्रसाद एवं धन्यवाद ज्ञापन सुदर्शन मौर्य ने किया।