Hindi NewsUttar-pradesh NewsVaranasi NewsAgni Veer Recruitment 451 Candidates Pass in Varanasi Rally Medical Tests Begin
अग्निवीर : टेक्निकल एवं क्लर्क पद की रैली में 451 सफल

अग्निवीर : टेक्निकल एवं क्लर्क पद की रैली में 451 सफल

संक्षेप: Varanasi News - वाराणसी में अग्निवीर भर्ती के तहत छावनी स्थित रणबांकुरे मैदान में दूसरे दिन 844 अभ्यर्थियों ने भाग लिया, जिसमें से 451 सफल रहे। 186 अभ्यर्थी अनुपस्थित थे। सफल अभ्यर्थियों का मेडिकल परीक्षण रविवार से शुरू हुआ। दौड़ के दौरान दो अभ्यर्थी चोटिल हुए। अगले दिन केवल टेक्निकल पदों के लिए रैली आयोजित की जाएगी।

Mon, 10 Nov 2025 12:50 AMNewswrap हिन्दुस्तान, वाराणसी
share Share
Follow Us on

वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता अग्निवीर भर्ती के तहत छावनी स्थित रणबांकुरे मैदान में रैली के दूसरे दिन रविवार तड़के क्लर्क एवं टेक्निकल पदों के लिए 844 अभ्यर्थी पहुंचे। इसमें 451 अभ्यर्थी सफल हुए। कुल 1030 अभ्यर्थियों को बुलाया गया था लेकिन 186 अनुपस्थित रहे। अभ्यर्थी एक दिन पहले शनिवार शाम से ही पहुंचने लगे थे। रात 12 से दो बजे के बीच रणबांकुरे मैदान में अपने दस्तावेज के साथ रिपोर्टिंग की। सभी की लंबाई मापी गई। मानक के अनुरूप लंबाई वाले अभ्यर्थियों को 1.6 किमी रेस के लिए मौका दिया गया। सफल अभ्यर्थियों ने अन्य शारीरिक परीक्षाएं दीं। 451 सफल अभ्यर्थियों को मेडिकल परीक्षण के लिए बुलाया गया है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

उधर, भर्ती प्रक्रिया कर्नल मानस महापात्रा के नेतृत्व में आई टीम की देखरेख में तय मानकों के अनुरूप सम्पन्न हुई। सफल अभ्यर्थियों का मेडिकल परीक्षण शुरू पहले दिन शनिवार की भर्ती में 395 अभ्यर्थी सफल घोषित थे। इन सभी का मेडिकल परीक्षण रविवार से शुरू हो गया। रविवार को 179 का मेडिकल परीक्षण हो सका। कुछ अभ्यर्थियों को प्रयागराज स्थित आर्मी हॉस्पिटल भेजा गया। दौड़ में दो और चोटिल हुए गोरखपुर के कौड़ीराम के अभ्यर्थी धीरेन्द्र कन्नौजिया (कौड़ीराम) और चौरीचौरा के कृष्णकांत दुबे रविवार सुबह दौड़ के दौरान चोटिल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया। शनिवार को भी एक अभ्यर्थी का पैर टूट गया था। कम ऊंचाई वाले 100 छंट गए क्लर्क पद को छोड़कर अन्य पदों के ऐसे अभ्यर्थी जिनकी ऊंचाई 169 सेमी से कम हो, उनको रैली में भाग लेने नहीं दिया जा रहा। क्लर्क पद के अभ्यर्थियों की ऊंचाई 163 सेमी होनी चाहिए। सेना भर्ती कार्यालय के निदेशक कर्नल शैलेश कुमार ने बताया कि लंबाई कम होने के कारण पहले दिन 48, दूसरे दिन 52 अभ्यर्थियों को बाहर कर दिया गया। कहा है कि क्लर्क के पदों की रैली समाप्त हो गई है। अब 169 सेमी से कम लंबाई वाले अभ्यर्थी रैली में न आएं। दौड़ वाली सड़क पर जलजमाव, गिरने का खतरा 1.60 किलोमीटर की रेस के लिए सड़क का भी इस्तेमाल किया जा रहा है। रणबांकुरे मैदान में 400-400 मीटर के दो चक्कर लगवाया जा रहा है। आगे की 800 मीटर की दौड़ के लिए मैदान के दूसरे रास्ते से निकालकर सड़क पर लाया जा रहा है। सड़क पर एक ओर जलजमाव है। इससे अभ्यर्थियों के गिरने का डर बना हुआ है। 10 नवंबर को केवल टेक्निकल पदों के लिए रैली तीसरे दिन 10 नवंबर को आजमगढ़, बलिया, चंदौली, देवरिया, गाजीपुर, गोरखपुर, जौनपुर, मऊ, मिर्जापुर, भदोही, सोनभद्र, वाराणसी के केवल टेक्निकल पदों के अभ्यर्थियों को ही बुलाया गया है। इस दिन 1052 अभ्यर्थी रैली में शामिल होंगे।