Hindi NewsUttar-pradesh NewsVaranasi NewsAdvancements in Pediatric Dentistry Aligners for Crooked Teeth Discussed at IDA Conference
वायर नहीं एलाइनर से सीधे होंगे टेढ़े-मेढ़े दांत

वायर नहीं एलाइनर से सीधे होंगे टेढ़े-मेढ़े दांत

संक्षेप:

Varanasi News - वाराणसी में आयोजित 47वें वार्षिक सम्मेलन में प्रो. प्रदीप राघव ने बच्चों में टेढ़े-मेढ़े दांतों की समस्या और एलाइनर ट्रीटमेंट की संभावनाओं पर चर्चा की। सम्मेलन का शुभारंभ राज्यमंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र ने किया। 50 साल से अधिक सेवा करने वाले डॉक्टरों को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड भी दिया गया।

Dec 06, 2025 02:47 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, वाराणसी
share Share
Follow Us on

वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। मेरठ स्थित सुभारथी डेंटल कॉलेज के चिकित्सक प्रो. प्रदीप राघव ने कहा कि बच्चों में टेढ़े-मेढ़े दांत बड़ी समस्या है। वायर से बच्चों का चेहरा खराब लगता है। ऐसे में एलाइनर ट्रीटमेंट से इसका इलाज संभव है। वह इंडियन डेंटल एसोसिएशन (आईडीए) उत्तर प्रदेश के तीन दिनी 47वें वार्षिक सम्मेलन में विचार व्यक्त कर रहे थे। बीएचयू के केएन उडुप्पा सभागार में आयोजित सम्मेलन में प्रो. प्रदीप ने कहा कि एलाइनर तकनीक में कंम्प्यूटराइजड स्कैनर का सहारा लिया जाता है। इससे मुंह के भीतर की तस्वीर लेकर ‘एलाइनर’ दांत में फिट कर दिया जाता है। मुख्य अतिथि राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ ने सम्मेलन का शुभारंभ किया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

उन्होंने कहा कि दंत चिकित्सा का भविष्य अत्यंत उन्नत और रोगी-केंद्रित होता जा रहा है। लखनऊ के चंद्रा डेंटल कॉलेज ऐंड हॉस्पिटल के प्रो. केके गुप्ता और डॉ. जागृति गुप्ता ने पीआरपी (प्लेटलेट रीच प्लाज्मा) पर व्याख्यान दिया। आईडीए के प्रदेश अध्यक्ष प्रो. टीपी चतुर्वेदी ने कहा कि बच्चों में टेढ़े-मेढ़े दांत की समस्या दूर करने के लिए मुहिम चलाई जाएगी। विशिष्ट अतिथि रामनगर स्थित 36वीं वाहिनी पीएसी के कमांडेंट अनिल पांडेय थे। डॉ. गौरव इस्सर, डॉ. अनिर्बन चटर्जी, डॉ. बिनु पनूज, डॉ. उदय भान सिंह ने भी विचार रखे। संचालन डॉ. राधा कटियार और डॉ. अर्चना सैनी ने किया। आभार डॉ. अमर अनुपम ने जताया। इस मौके पर डॉ. मनोज श्रीवास्तव, डॉ. मुरारी शर्मा, डॉ. विकास तिवारी, डॉ. सचिन प्रकाश, डॉ. एचसी बरनवाल, डॉ. प्रवीण कुमार, डॉ. सुधाकर सिंह, डॉ. अभिषेक मिश्रा मौजूद थे। लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड मिला अधिवेशन में 50 साल से अधिक समय तक सेवा करने वाले डॉक्टरों को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड दिया गया। इसमें डॉ. मुकुट बिहारी श्रीवास्तव, डॉ. वीके सिंह, डॉ. जेएल गर्ग, डॉ. पूनम निगम, डॉ. नीलम मित्तल, डॉ. अवधेश चड्ढा, डॉ. एके श्रीवास्तव, डॉ. एचसी भारद्वाज शामिल हैं।