ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश वाराणसीतेज रफ्तार ट्रैक्टर ने ली किशोर की जान, लोगों ने ट्रैक्टर फूंका

तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने ली किशोर की जान, लोगों ने ट्रैक्टर फूंका

पांडेपुर-पंचक्रोशी स्थित तपोवन आश्रम मोड़ के पास रविवार शाम तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आने से साइकिल सवार समीर सोनकर नामक किशोर की मौत हो गई जबकि दूसरा घायल हो गया। इस हादसे से गुस्साए लोगों ने...

तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने ली किशोर की जान, लोगों ने ट्रैक्टर फूंका
सारनाथ। निज संवाददाताMon, 23 Jul 2018 01:00 PM
ऐप पर पढ़ें

पांडेपुर-पंचक्रोशी स्थित तपोवन आश्रम मोड़ के पास रविवार शाम तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आने से साइकिल सवार समीर सोनकर नामक किशोर की मौत हो गई जबकि दूसरा घायल हो गया। इस हादसे से गुस्साए लोगों ने ट्रैक्टर चालक की जमकर पिटाई की और फिर ट्रैक्टर में आग लगा दी। मुआवजे की मांग को लेकर लोगों ने अशोक नगर-नक्खी घाट मोड़ पर जाम लगा दिया। दो घंटे बाद एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह एवं एसीएम चतुर्थ नीता यादव के आश्वासन पर जाम खत्म हुआ। 

जानकारी के अनुसार सारंगतालाब मौजा हाल निवासी 14 वर्षीय समीर कुमार सोनकर अपने दोस्त 12 वर्षीय नीरज साहनी को साइकिल पर बैठा कर तपोवन आश्रम की ओर जा रहा था। इस दौरान सामने से बालू लदा ट्रैक्टर तेजी से आ रहा था। अचानक मोड़ने से दोनों किशोर ट्रैक्टर की चपेट में आ गए। समीर की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि नीरज घायल हो गया। उसे लोगों ने पंडित दीनदयाल जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

घटना के बाद गुस्साए लोगों ने ट्रैक्टर चालक को पकड़कर पिटाई करने के बाद ट्रैक्टर में आग लगा दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया और ट्रैक्टर में लगी आग बुझायी। उधर आक्रोशित लोगों ने मुआवजे की मांग के साथ शव रख कर जाम लगा दिया। हंगामे की आशंका को देखते हुए सारनाथ, कैंट समेत कई थानों की फोर्स के साथ सीओ कैंट राकेश नायक और सीओ चेतगंज सत्येन्द्र तिवारी भी पहुंच गए। समीर तीन भाई बहनों में सबसे बड़ा था। उसका छोटे भाई का नाम विपिन और बहन का नाम स्नेहा है। पिता जवाहर सोनकर पिकअप ड्राइवर हैं। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें