आदर्श हिंदी सेवक है पोस्टमास्टर जनरल का परिवार

Newswrap हिन्दुस्तान, वाराणसी
share

Varanasi News - वाराणसी परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव और उनका परिवार हिंदीसेवी के रूप में आदर्श उदाहरण है। एक ऐसा परिवार जो हिंदी को आधुनिक...

आदर्श हिंदी सेवक है पोस्टमास्टर जनरल का परिवार

वाराणसी। संवाददाता

वाराणसी परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव और उनका परिवार हिंदीसेवी के रूप में आदर्श उदाहरण है। एक ऐसा परिवार जो हिंदी को आधुनिक संदर्भों से जोड़ कर गौरवमयी उन्नति दिला रहा है। कृष्ण कुमार यादव की पत्नी आकांक्षा के साथ ही दोनों बेटियां अक्षिता और अपूर्वा भी हिंदी लेखन में सक्रिय हैं। आकांक्षा की तीन पुस्तकें प्रकाशित हैं। दशक के श्रेष्ठ ब्लॉगर दम्पति सम्मान से विभूषित यादव दम्पति को नेपाल, भूटान और श्रीलंका में आयोजित 'अंतर्राष्ट्रीय हिंदी ब्लॉगर सम्मेलन' में 'परिकल्पना ब्लॉगिंग सार्क शिखर सम्मान' सहित अन्य सम्मानों से नवाजा जा चुका है। जर्मनी के बॉन शहर में ग्लोबल मीडिया फोरम (2015) के दौरान 'पीपुल्स चॉइस अवॉर्ड' श्रेणी में आकांक्षा यादव के ब्लॉग 'शब्द-शिखर' को हिंदी के सबसे लोकप्रिय ब्लॉग करार दिया गया। वहीं अगली पीढ़ी में अक्षिता (पाखी) और अपूर्वा अपने ब्लॉग 'पाखी की दुनिया' के लिए भारत सरकार द्वारा सबसे कम उम्र में 'राष्ट्रीय बाल पुरस्कार' दिया गया। अंतर्राष्ट्रीय हिंदी ब्लॉगर सम्मेलन, श्रीलंका (2015) में भी अक्षिता को ‘परिकल्पना कनिष्ठ सार्क ब्लॉगर सम्मान मिला। पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव कहते हैं डिजिटल क्रान्ति के युग में हिन्दी में विश्व भाषा बनने की क्षमता है।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।