Varanasi News: सराफा बाजार में पिकेट ड्यूटी का निर्देश

हिन्दुस्तान, वाराणसी
Follow us on Google News
share

Varanasi News: वाराणसी में गोविंदपुरा के सराफा बाजार में 27 किलो चांदी की टप्पेबाजी की घटना के बाद एसीपी डॉ़ अतुल अंजान त्रिपाठी ने निरीक्षण किया। उन्होंने संवेदनशील स्थानों को चिन्हित करते हुए पुलिस को सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश दिए। सराफा व्यवसायियों ने घटना की जांच में तेजी लाने की अपील की।

Varanasi News: सराफा बाजार में पिकेट ड्यूटी का निर्देश

Varanasi News: वाराणसी। प्रमुख संवाददाता। गोविंदपुरा में पिछले दिनों 27 किलो चांदी की टप्पेबाजी की घटना के मद्देनजर शुक्रवार को एसीपी डॉ़ अतुल अंजान त्रिपाठी ने सराफा बाजार का निरीक्षण किया। ठठेरी बाजार, सुड़िया, गोविंदपुरा, रेशम कटरा, मछरहट्टा में निरीक्षण के बाद एसीपी ने संवेदनशील स्थानों को चिन्हित करते हुए चौक थानाध्यक्ष को पिकेट ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए।इसके बाद एसीपी ने सराफा व्यवसायियों के साथ ठठेरी बाजार स्थित एक प्रतिष्ठान पर बैठक की। इसमें व्यवसायियों ने घटना का खुलासा न होने पर रोष जताया। एसीपी ने अगले सोमवार तक घटना का पर्दाफाश करने का आश्वासन दिया। इस दौरान वाराणसी सर्राफा एसोसिएशन के अध्यक्ष संतोष अग्रवाल, महामंत्री रवि सर्राफ, पंकज सर्राफ, राघव दवे, जतिन रस्तोगी, राजा सेठ, किशोर सेठ, अमनदीप सिंह, कमल कुमार सिंह, जय किशन सिंह, सुनील सेठ, विवेक अग्रवाल, किशन सेठ आदि मौजूद रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsवाराणसीVaranasi News: सराफा बाजार में पिकेट ड्यूटी का निर्देश