राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना जागृत करना जरूरी
Varanasi News - वाराणसी के दौलतपुर स्थित आवास विकास कॉलोनी में आयोजित शौर्य कथा में आचार्य शांतनु महाराज ने राष्ट्र के प्रति समर्पण और गौरव की भावना को जागृत करने की आवश्यकता बताई। उन्होंने गांवों के सशक्तीकरण, स्वावलम्बन और सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण को राष्ट्र निर्माण का आधार बताया। इस अवसर पर अनेक प्रमुख व्यक्तियों ने भाग लिया।

वाराणसी। दौलतपुर स्थित आवास विकास कॉलोनी में आयोजित शौर्य कथा में कथावाचक आचार्य शांतनु महाराज ने कहा कि वर्तमान समय में जन-जन के भीतर राष्ट्र के प्रति समर्पण और गौरव की भावना जागृत करना अत्यंत आवश्यक है। क्षत्रिय धर्म संसद काशी की ओर से आयोजित कथा में आचार्य ने गांवों के सशक्तीकरण, स्वावलम्बन और सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण को राष्ट्र निर्माण का आधार बताया। इस अवसर पर डॉ. रमेश प्रताप सिंह, अजीत सिंह, महेश्वर सिंह, संजीव सिंह, प्रसिद्ध नारायण सिंह, अरुण सिंह, किरण सिंह, नागेश सिंह, कुश प्रताप सिंह, डॉ. अतुल सिंह, अम्बिका सिंह आदि उपस्थित रहे। संचालन डॉ. संजय सिंह गौतम और धन्यवाद ज्ञापन रणविजय सिंह ने किया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


