BHU में ऑनलाइन व्याख्यान में बोले आचार्य प्रशांत, भौगोलिक विस्तारवाद से हमेशा दूर रहा भारत

Yogesh Yadav वाराणसी प्रमुख संवाददाता,
Follow us on Google News
share

भारत भौगोलिक विस्तारवाद से हमेशा दूर रहा है। क्षेत्रीय विस्तार की कोशिश भारत ने कभी नहीं की। विस्तार को लेकर भारत की सोच अन्य देशों से अलग रही है। ये बातें सोमवार को ऑनलाइन व्याख्यान में वेदांत के...

BHU में ऑनलाइन व्याख्यान में बोले आचार्य प्रशांत, भौगोलिक विस्तारवाद से हमेशा दूर रहा भारत

भारत भौगोलिक विस्तारवाद से हमेशा दूर रहा है। क्षेत्रीय विस्तार की कोशिश भारत ने कभी नहीं की। विस्तार को लेकर भारत की सोच अन्य देशों से अलग रही है। ये बातें सोमवार को ऑनलाइन व्याख्यान में वेदांत के सुप्रसिद्ध शिक्षक व आईआईटी-आईआईएम के पूर्व छात्र आचार्य प्रशांत ने कही। 

भारत-चीन ताज़ा तनाव की कई रूपों में हो रही व्याख्या के बाद राष्ट्र के वास्तविक अर्थ को समझने के लिए इस ऑनलाइन व्याख्यान का आयोजन बीएचयू में सामाजिक विज्ञान संकाय ने किया। पूर्व प्रशासनिक सेवा अधिकारी के साथ 30 से अधिक पुस्तकों के लेखक आचार्य प्रशांत ने राष्ट्रवाद को लेकर कई भ्रांतियों को दूर किया। उन्होंने राष्ट्रवाद को प्राचीन हिन्दू संस्कृति और अद्वैत वेदान्त से जोड़कर उसका मर्म समझाया। 

सामाजिक विज्ञान संकाय के अध्यक्ष प्रो. कौशल किशोर मिश्र ने कहा कि आचार्य प्रशांत को वेदांत के प्रकाश में राष्ट्रवाद के मुद्दे पर सुनने और गहराई से समझने का अवसर मिला। व्याख्यान के दौरान शोधछात्रों व प्राध्यापकों ने जीवन व भारतीय राष्ट्रवाद सम्बंधित कई सवाल भी पूछे। व्याख्यान के बाद प्रतिभागी एमबीए शोध छात्र पातंजलि पाण्डेय ने कहा कि ऑनलाइन व्याख्यान से आचार्य ने बड़ी ही सरलता और स्पष्टता से राष्ट्रवाद के विषय को गहराई से समझाया और अपनी बात सामने रखी।

Yogesh Yadav

लेखक के बारे में

Yogesh Yadav

योगेश यादव लाइव हिन्दुस्तान में पिछले छह वर्षों से यूपी सेक्शन को देख रहे हैं। यूपी की राजनीति, क्राइम और करेंट अफेयर से जुड़ी खबरों को कवर करने की जिम्मेदारी निभा रहे हैं। यूपी की राजनीतिक खबरों के साथ क्राइम की खबरों पर खास पकड़ रखते हैं। यूपी में हो रहे विकास कार्यों, शहरों और ग्रामीण क्षेत्रों में आ रहे बदलाव के साथ यहां की मूलभूत समस्याओं पर गहरी नजर रखते हैं।

पत्रकारिता में दो दशक का लंबा अनुभव रखने वाले योगेश ने डिजिटल से पहले प्रिंट में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई। लम्बे समय तक हिन्दुस्तान वाराणसी में सिटी और पूर्वांचल के नौ जिलों की अपकंट्री टीम को लीड किया है। वाराणसी से पहले चड़ीगढ़ और प्रयागराज हिन्दुस्तान को लांच कराने वाली टीम में शामिल रहे। प्रयागराज की सिटी टीम का नेतृत्व भी किया।

बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से बीकॉम में ग्रेजुएट और बनारस की ही काशी विद्यापीठ से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट योगेश ने कई स्पेशल प्रोजेक्ट पर काम भी किया है। राष्ट्रीय नेताओं के दौरों को कवर करते हुए उनके इंटरव्यू किये। नेताजी सुभाष चंद्र बोस की मौत से जुड़े रहस्यों पर हिन्दुस्तान के लिए सीरीज भी लिख चुके हैं।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।