आकृति विज्ञा को मिली पीएचडी की उपाधि

Apr 06, 2026 01:34 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, वाराणसी
share

Varanasi News - वाराणसी की लेखिका और कवयित्री आकृति विज्ञा ने वनस्पति शास्त्र में पीएचडी प्राप्त की है। उनका शोध किसानों की समस्याओं पर केंद्रित है, जिसमें बायो फर्टिलाइजर के अधिक इस्तेमाल का खतरा शामिल है। उन्होंने कई पुरस्कार भी जीते हैं और उनके महत्वपूर्ण शोध पत्र प्रकाशित हुए हैं।

आकृति विज्ञा को मिली पीएचडी की उपाधि

वाराणसी, मुख्य संवाददाता। लेखिका एवं कवयित्री आकृति विज्ञा ‘अर्पण’ को वनस्पति शास्त्र में पीएचडी की उपाधि रविवार को प्राप्त हुई। यूपी आटोनोमस कॉलेज के वनस्पति विज्ञान विभाग में डॉ विवेक सिंह के कुशल निर्देशन में उन्होंने शोध कार्य पूरा किया।आकृति का शोध किसानों की ज्वलंत समस्या पर रहा। बायो फर्टिलाइजर के अधिक इस्तेमाल का खतरा शोध के केंद्र में है। तराई क्षेत्र में अरहर और धान के खेतों पर काम करते हुए आकृति ने प्रत्यक्ष रूप से समाज को बहुत नजदीक से समझा। देश के प्रतिष्ठित संस्थानों में शोध वाचन के साथ आकृति के महत्वपूर्ण शोध-पत्र भी प्रकाशित हुए। उनके कुछ शोध पत्र तथा वनस्पति विज्ञान पर केंद्रित दो पुस्तकें प्रकाशनाधीन हैं।

विज्ञान में सतत् सक्रियता के लिए एक्सिलेंस अवार्ड समेत कई पुरस्कार भी प्राप्त हो चुके हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।