मशाल जुलूस निकाल एबीवीपी ने मांगा न्याय
Varanasi News - वाराणसी में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सदस्यों ने बाराबंकी में लाठीचार्ज के विरोध में शुक्रवार को मशाल जुलूस निकाला। छात्रों ने कहा कि अगर त्वरित कार्रवाई नहीं हुई, तो आंदोलन तेज किया जाएगा। काशी...
वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सदस्यों ने शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन बाराबंकी में साथियों पर लाठीचार्ज का विरोध किया। एबीवीपी की तरफ से काशी विद्यापीठ और बीएचयू में मशाल जुलूस निकाला गया। छात्रों ने कहा कि मामले में त्वरित कार्रवाई न हुई तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। शुक्रवार को काशी प्रांत के अंतर्गत वाराणसी, प्रयागराज, प्रतापगढ़, कौशांबी, मिर्जापुर, भदोही सहित अन्य जिलों में मशाल जुलूस निकाला गया। बाराबंकी के रामस्वरूप विश्वविद्यालय में विद्यार्थी परिषद के सदस्यों पर हमला और लाठीचार्ज में छात्रों ने कार्रवाई की मांग की। देरशाम छात्रों ने बीएचयू स्थित एमएमवी चौराहे से सिंहद्वार तक मशाल जुलूस निकाला और नारेबाजी की।

मशाल जुलूस में अभाविप काशी प्रांत सहमंत्री नमन श्रीवास्तव, आकाश प्रताप सिंह, शिवम् तिवारी, डॉ.अरुण दत्त राजौरिया, राजमंगल सिंह, ओम आकाश मौर्य, प्रियांशु वर्मा, अनीश, प्रियांशु गुप्ता, उपलक्ष्य त्रिपाठी, विदित सोनी, अंकुर तिवारी, गयासुद्दीन, शुभम सेठ आदि कार्यकर्ता रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




