सुंदरपुर स्थित धीरेंद्र महिला पीजी कॉलेज में रविवार को अभ्युदय नारी वंदन छात्रवृत्ति परीक्षा तथा कॅरियर एक्सपो का आयोजन किया गया।
By Newswrap
हिन्दुस्तान, वाराणसीवाराणसी के सुंदरपुर स्थित धीरेंद्र महिला पीजी कॉलेज में अभ्युदय नारी वंदन छात्रवृत्ति परीक्षा और कॅरियर एक्सपो आयोजित किया गया। 317 छात्राओं ने भाग लिया। चेयरपर्सन अंजू जायसवाल ने इसे प्रतिभाशाली छात्राओं के लिए सार्थक पहल बताया। परीक्षा में पहले स्थान पर आने वाली छात्रा को 51 हजार रुपये की धनराशि दी जाएगी।

वाराणसी। सुंदरपुर स्थित धीरेंद्र महिला पीजी कॉलेज में रविवार को अभ्युदय नारी वंदन छात्रवृत्ति परीक्षा तथा कॅरियर एक्सपो का आयोजन किया गया। इसमें 317 छात्राओं ने हिस्सेदारी की। कॅरियर परामर्श सत्र में छात्राओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। संस्था की चेयरपर्सन अंजू जायसवाल ने छात्रवृत्ति योजना को प्रतिभाशाली छात्राओं के हित में एक सार्थक पहल करार दिया। परीक्षा में प्रथम आने वाली छात्रा को 51 हजार रुपये की धनराशि दी जाएगी। इसके बाद वरीयता क्रम में पांच छात्राएं 21 हजार एवं सात छात्राएं 11 हजार रुपये की राशि प्राप्त करेंगी।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


