कला, सृजन और विमर्श ने ‘अभ्युदय’ को बना दिया अनूठा

Mar 01, 2026 07:37 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, वाराणसी
share Share
Follow Us on

Varanasi News - वाराणसी में ‘अभ्युदय-2026’ नामक राज्यस्तरीय टेक्नो-कल्चरल एवं स्पोर्ट्स फेस्ट आयोजित हुआ। इसमें कला, संगीत, नृत्य, और बौद्धिक विमर्श की कई प्रतियोगिताएं हुईं। विभिन्न संस्थानों के छात्रों ने पुरस्कार जीते। कार्यक्रम का समापन प्रसिद्ध कॉमेडियन नवीन प्रभाकर की प्रस्तुति और डीजे पेरीशा के साथ हुआ।

कला, सृजन और विमर्श ने ‘अभ्युदय’ को बना दिया अनूठा

वाराणसी, हिटी। छह दिनी राज्यस्तरीय टेक्नो-कल्चरल एवं स्पोर्ट्स फेस्ट ‘अभ्युदय-2026’ में कला, रचना, सृजन, बौद्धिक विमर्श और मनोरंजन का अनुपम संगम दिखा। अशोका इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी ऐंड मैनेजमेंट की ओर से उसी के परिसर में विविध स्पर्धाएं भी हुईं। कला-सांस्कृतिक स्पर्धा में विजेता कला दर्पण प्रतियोगिता में जाह्नवी प्रजापति (सनबीम भगवानपुर) ने प्रथम, जबकि अशोका इंस्टीट्यूट की श्रेया सिंह और अंकित ने क्रमशः द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल किए। मेहंदी प्रतियोगिता में अशोका की तनिशा गुप्ता और अलका मौर्या प्रथम तथा द्वितीय स्थान पर रहीं, जबकि अंजलि शुक्ला और अलका मौर्या को संयुक्त रूप से तीसरा पुरस्कार दिया गया। स्पर्धा का मूल्यांकन बाह्य विशेषज्ञ के रूप में पुण्यम फाउंडेशन की डॉ. नेहा सिंह ने किया।

एकल एवं युगल गायन में सीएचएस गर्ल्स स्कूल की संगीत शिक्षिका चंदा रानी निर्णायक थीं। इस स्पर्धा में बनारस घराने के कलाकार विशाल कृष्णा ने बीएचयू की आयुषी मौर्या एवं गौरव कुमार, सनबीम भगवानपुर की रितिका तथा वसंता कॉलेज की प्रजक्ता रॉय को क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार दिया। युगल नृत्य में बसंत गर्ल्स कॉलेज की यशीता और मेधा प्रथम, श्रेय और शिवानी द्वितीय तथा साक्षी झा एवं रूपेजा तृतीय स्थान पर रहीं। स्टैंड-अप कॉमेडी में सौरभ सिंह (अशोका इंस्टीट्यूट ), अमूल्य यादव (बनारस इंस्टीट्यूट) तथा आनंद त्रिपाठी (काशी विद्यापीठ) को क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान मिला। बौद्धिक विमर्श एवं समकालीन चर्चा ‘वर्चुअल इन्फ्लुएंसर के उदय का जेनजी एवं ग्रीन टेक क्रांति पर प्रभाव’ विषयक प्रतियोगिता में सनबीम की सखी त्रिपाठी, वाणी जायसवाल तथा अनुष्का त्रिपाठी ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान हासिल किया। ‘दिखावट बनाम वास्तविकता’ पर संवाद में ज्ञानचंद मिश्रा (बनारस इंस्टीट्यूट) को प्रथम, रिया कुमारी (वसंता कॉलेज) को द्वितीय तथा प्रणय मिश्रा (अशोका) को तृतीय स्थान मिला। फैशन शो के निर्णायक दिवाकर प्रकाश एवं वर्तिका जायसवाल ने क्रमशः एम बिशन कॉलेज, अशोका इंस्टीट्यूट तथा सनबीम विमेंस कॉलेज को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार से नवाजा। पैनल संवाद सत्र में डॉ. राजेश कुमार श्रीवास्तव, प्रो. वंदना श्रीवास्तव, प्रो. वीरेंद्र श्रीवास्तव तथा डॉ. मंजरी पांडेय आदि ने समकालीन विषयों पर विचार रखे। विशेष सम्मान एवं पुरस्कार छह दिनी कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग को बेस्ट डिपार्टमेंट अवॉर्ड, सीएसई विभाग को बेस्ट स्पोर्ट्स ट्रॉफी, इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग को बेस्ट एक्टिविटी ट्रॉफी तथा अशोका स्कूल ऑफ बिजनेस को बेस्ट इवेंट अवॉर्ड दिया गया। मनोरंजन की यादगार शाम समापन दिवस पर प्रसिद्ध कॉमेडियन नवीन प्रभाकर ने अपनी शानदार प्रस्तुति से दर्शकों को खूब हंसाया। इसके बाद डीजे पेरीशा ने बॉलीवुड नाइट को यादगार बना दिया। छात्र-छात्राएं देर रात तक संगीत की धुनों पर झूमते रहे। इस अवसर पर संस्थान के चेयरमैन अंकित मौर्य, वाइस चेयरमैन डॉ. अमित मौर्य, प्रबंध निदेशक अनुभव मौर्य, डायरेक्टर डॉ. सारिका श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। कल्चरल चेयरपर्सन पंकज श्रीवास्तव, डॉ. पल्लवी सिंह तथा शर्मिला सिंह ने समापन समारोह का संचालन और आदिती सिंह एवं डॉ. शालिनी सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।