Varanasi News: सिटी स्पोर्ट्स-

हिन्दुस्तान, वाराणसी
Follow us on Google News
share

Varanasi News: बैडमिंटन : अभ्यांस सिंह ने मिश्रित युगल में जीता खिताब फोटो-बैडमिंटन वाराणसी। कानपुर में योनेक्स

Varanasi News: सिटी स्पोर्ट्स-

Varanasi News: बैडमिंटन : अभ्यांस सिंह ने मिश्रित युगल में जीता खिताब फोटो-बैडमिंटन

वाराणसी। कानपुर में योनेक्स सनराइज द्वितीय यूपी स्टेट सीनियर मेजर बैडमिंटन टूर्नामेंट एक से चार अक्तूबर तक आयोजित हुआ। इसमें वाराणसी के अभ्यान्स सिंह ने रिद्धिमा सिंह के साथ मिश्रित युगल के फाइनल मैच में टूर्नामेंट के टॉप शिड हापुड़ के अस्मित सिंह एवं रिद्धि भारद्वाज की जोड़ी को सीधे सेटों में 15-9, 15-9 से हरा दिया। यह जानकारी जिला बैडमिंटन संघ के सचिव नागेंद्र सिंह ने दी。

कॉम्बैट चैंपियनशिप में सेंट लॉरेंस के खिलाड़ियों ने जीते आठ पदक

फोटो- स्पोर्ट

वाराणसी। बलिया के पांडेय हॉल, नगरा में चार अक्टूबर को आयोजित प्रथम यूपी स्टेट कॉम्बैट मार्शल आर्ट चैंपियनशिप 2026-27 में सेंट लॉरेंस इंटरनेशनल स्कूल लेढ़ूपुर, सारनाथ के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में विद्यालय के खिलाड़ियों ने सात स्वर्ण और एक रजत सहित कुल आठ पदक अपने नाम किए। खेल प्रमुख गौरव विश्वकर्मा अवनि यादव, रिद्धि सिंह, आयुषी यादव, अंशी यादव, परी यादव, सीमर शेख और शिखर वर्मा ने अपने-अपने वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किए। वहीं सिद्धि सिंह ने रजत पदक जीतकर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। खिलाड़ियों की इस सफलता से विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल रहा। इस उपलब्धि पर निदेशक पशुपतिनाथ यादव, प्रधानाचार्य रेखा ऋषिकेश पांडेय, खेल प्रमुख गौरव विश्वकर्मा और कोच रुक्मिणी दीक्षित ने सभी विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी। उन्होंने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें निरंतर अभ्यास और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।

कुश्ती दंगल और बिरहा आज

कछवांरोड। सेवापुरी ब्लॉक के बिहड़ा गांव स्थित पावर हाउस के बगल डीह बाबा मंदिर के पास सोमवार यानी आज दोपहर एक बजे से विशाल कुश्ती दंगल आयोजित है। वहीं देर शाम बिरहा का भी आयोजन किया गया है। कार्यक्रम के संयोजक ग्राम प्रधान बिहड़ा कमलेश यादव ने बताया कि कुश्ती दंगल में अगल-बगल जिले के साथ साथ अन्य जगह के भी नामी पहलवान भाग लेंगे।

कराटे चैंपियनशिप में 34 गोल्ड के साथ वाराणसी प्रथम

फोटो- विलेज से

सारनाथ। द शोतोकान स्पोर्ट्स कराटे दो फेडरेशन इंडिया की ओर से 18वां उत्तर प्रदेश कराटे चैंपियनशिप 2026 का आयोजन किया गया। इसमें 34 गोल्ड, 11 सिल्वर व 15 कांस्य पदक के साथ वाराणसी प्रथम स्थान पर रहा। वहीं गाजीपुर 30 गोल्ड, 10 सिल्वर व 12 कांस्य पदक के साथ दूसरे नंबर पर रहा। 12 गोल्ड, पांच सिल्वर व सात कांस्य पदक के साथ तीसरे नंबर पर रहा।

उत्तर प्रदेश कराटे चैंपियनशिप 2026 का आयोजन तारा देवी मंदिर मेडिटेशन हाल में सम्पन्न हुआ। इसमें 15 जिलों, 10 विद्यालय एवं 20 कराटे अकादमी से लगभग पांच सौ बालक एवं बालिकाओं ने प्रतिभाग किया था। इसमें खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल कौशल का प्रदर्शन कर अपने अपने वर्गों में पदक हासिल किया। अध्यक्षता कंचन गुप्ता ने की। इस मौके पर धर्मचक्र बुद्धा थीम पार्क कल्चरल सोसायटी के अध्यक्ष दीपक गुप्ता, एशे भारद्वाज, अनिल मौर्या, सुरेश पाल, विक्रम गुप्ता, मंजय गुप्ता, सोमनाथ पटेल सहित अन्य उपस्थित थे。

प्रश्नोत्तर

✦अभ्यान्स सिंह ने किस टूर्नामेंट में खिताब जीता?−
अभ्यान्स सिंह ने यूपी स्टेट सीनियर मेजर बैडमिंटन टूर्नामेंट में खिताब जीता।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsवाराणसीVaranasi News: सिटी स्पोर्ट्स-