ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश वाराणसीअखिलेश यादव की दीर्घायु को मां गंगा का अभिषेक

अखिलेश यादव की दीर्घायु को मां गंगा का अभिषेक

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन पार्टी कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को धूमधाम से मनाया। शहर...

अखिलेश यादव की दीर्घायु को मां गंगा का अभिषेक
हिन्दुस्तान टीम,वाराणसीSat, 02 Jul 2022 12:00 AM
ऐप पर पढ़ें

वाराणसी। प्रमुख संवाददाता

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन पार्टी कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को धूमधाम से मनाया। शहर दक्षिणी के पूर्व प्रत्याशी व सयुस के जिलाध्यक्ष किशन दीक्षित के नेतृत्व में कार्यकर्त्ताओं ने मां गंगा का पूजन व दुग्धाभिषेक किया। वहीं सपा के भोजूबीर स्थित केंद्रीय कार्यालय में पार्टीजनों ने केक काट कर अखिलेश यादव का जन्मदिन मनाया।

कार्यकर्ताओं ने मां गंगा व बाबा विश्वनाथ से अखिलेश के दीर्घायु की कामना की। मां गंगा का षोडशोपचार पूजन व केसर-दूध से अभिषेक के बाद कार्यकर्ताओं ने केक काटा और जरूरतमंदों को मिठाई, वस्त्र वितरित किया। इस मौके पर किशन दीक्षित ने कहा कि सपा मुखिया अखिलेश यादव डॉ. लोहिया, जनेश्वर मिश्र आदि नेताओं के बताए रास्ते पर समाजवादी आंदोलन की परंपरा आगे बढ़ाने में प्रयत्नशील हैं। इस मौके पर रविकांत विश्वकर्मा, संदीप मिश्रा, मनोज यादव, अशोक नायक, क्षमाशंकर पांडेय, सानू सिन्हा, पप्पू यादव, अनूप खरवार, रोनित केशरी, रवि यादव, आदिल खान, शुभम सेठ गोलू, मुकेश झा, फिरोज अहमद, शहनवाज राईन, रविदास, राहुल तिवारी, अर्पित अग्रहरी आदि मौजूद थे।

व्यापार सभा ने किया रक्तदान, लगाए पौधे, काटा केक

वाराणसी। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के 49वें जन्मदिन पर समाजवादी व्यापार सभा ने रक्तदान किया। मरीजों में फल वितरण एवं पौधरोपण के बाद केक काटा गया। सभा के महानगर अध्यक्ष रवि जायसवाल के नेतृत्व में मंडलीय चिकित्सालय में 11 लोगों ने रक्तदान किया। वार्ड में मरीजों को फल वितरित किया। प्रदीप जायसवाल, संजय मिश्रा, आशुतोष सेठ, रामपाल खरवार, रवि शंकर यादव, संजीव जायसवाल, राहुल जायसवाल, धर्मेन्द्र जायसवाल, अवधेश कसेरा आदि उपस्थित रहे। समाजवादी व्यापार सभा की जिला इकाई ने जिलाध्यक्ष चरन दास गुप्ता एवं जिला महासचिव राजकुमार यादव के नेतृत्व में वाराणसी इन्क्लेव कॉलोनी के पार्क में पौधरोपण किया, केक काटा। मुख्य अतिथि एमएलसी आशुतोष सिन्हा थे। धीरज गुप्ता, अभिषेक यादव, सौरभ केसरी, ओपी यादव, मनोज यादव, विकास यादव, राजेन्द्र प्रसाद आदि उपस्थित रहे।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें