विरासत की हिफाजत के बजाय किया जा रहा ध्वस्तीकरण
Varanasi News - वाराणसी में आम आदमी पार्टी ने प्राचीन मठ और मंदिरों के ध्वस्तीकरण के खिलाफ प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष कैलाश पटेल ने कहा कि भाजपा सरकार विकास के नाम पर विरासत को नष्ट कर रही है। उन्होंने इन मंदिरों के पुनर्निर्माण की मांग की और कहा कि अन्य देशों की तरह भारत को भी अपनी प्राचीन विरासत की रक्षा करनी चाहिए।
वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। काशी के प्राचीन मठ, मंदिरों और शिलालेखों का ध्वस्तीकरण कराने पर आम आदमी पार्टी मुखर हो गई। कचहरी स्थित अम्बेडकर चौराहे पर शनिवार को पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया और ज्ञापन सौंपा। इस दौरान जिलाध्यक्ष कैलाश पटेल ने कहा कि संपूर्ण भारत के अंदर मठ, मंदिरों की सुरक्षा और हिंदुत्व का नारा देने वाली केंद्र की भाजपा सरकार विकास के नाम पर मणिकर्णिका घाट के बगल में वीरांगना अहिल्याबाई होलकर द्वारा निर्मित मंदिरों और प्राचीन विरासत की हिफाजत के बजाय तोड़ कर ध्वस्त किया जा रहा है। आम आदमी पार्टी इसका मुखर विरोध करती है। उन्होंने कहा कि दुनिया के सभी देश अपनी प्राचीन विरासत को बचाकर, जीर्णोद्धार करके सुरक्षित रखती है।
क्योंकि जो भी लोग देश-विदेश से घूमने आते हैं वह प्राचीन विरासतों एवं प्राकृतिक सौंदर्य को देखना, उनका एक मात्र उद्देश्य होता है। जिलाध्यक्ष ने प्रतिमाओं का पुनः जीर्णोद्धार कराने की मांग की। विरोध प्रदर्शन में मुकेश सिंह, देवकांत वर्मा, घनश्याम पाण्डेय, मनीष गुप्ता, पल्लवी वर्मा, अर्चना श्रीवास्तव, शारदा टंडन, मोहिनी महेद्रु, डॉ अहिल्या, राजेश वर्मा, गुलाब राठौड, अभिषेक सिंह, प्रमोद श्रीवास्तव, सरोज शर्मा, कन्हैया मिश्रा, अमर सिंह पटेल, अनुराग अग्रवाल, सहनवाज, विवेक गुप्ता, मो. युसूफ, अरविन्द यादव, गुलाब प्रजापति, नीलेश कुमार सिंह, बबलू कुमार, ओम, राकेश कुमार, गोपाल पांडेय आदि शामिल रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



