Hindi NewsUttar-pradesh NewsVaranasi NewsAAP Launches Statewide Protest Against Destruction of Heritage in Varanasi
मणिकर्णिका : आप सांसद का ऐलान, पूरे प्रदेश में होगा आंदोलन

मणिकर्णिका : आप सांसद का ऐलान, पूरे प्रदेश में होगा आंदोलन

संक्षेप:

Varanasi News - आप के नेता संजय सिंह ने कहा कि मणिकर्णिका घाट और मंदिरों के ध्वंस के खिलाफ मंगलवार को प्रदेशव्यापी आंदोलन होगा। उन्होंने भाजपा सरकार पर सवाल पूछने वालों पर मुकदमे करने का आरोप लगाया। संजय ने युवाओं के लिए रोजगार और सामाजिक न्याय की मांग की और बेरोजगारी भत्ता देने की मांग की।

Jan 20, 2026 03:06 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, वाराणसी
share Share
Follow Us on

वाराणसी, विशेष संवाददाता। आप के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने ऐलान किया कि मंगलवार को काशी प्रांत को छोड़कर प्रदेश के अन्य जिलों में आम आदमी पार्टी मणिकर्णिका घाट को तहस-नहस किए जाने, मंदिरों और मूर्तियों को तोड़े जाने तथा प्राचीन पौराणिक धरोहरों को नष्ट किए जाने के विरोध में प्रदेशव्यापी आंदोलन करेगी। वह सोमवार को ‘रोज़गार दो-सामाजिक न्याय दो’ पदयात्रा लेकर जंसा चौराहे पहुंचे थे। यहां उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में सच बोलना अब अपराध बना दिया गया है। इसका सबसे बड़ा उदाहरण यही है कि मणिकर्णिका घाट को तहस-नहस किए जाने, मंदिरों और मूर्तियों को तोड़े जाने के खिलाफ आवाज़ उठाने और विरोध करने पर मेरे ऊपर एफआईआर दर्ज कर दी गई।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

संजय सिंह ने कहा कि सरकार सवालों का जवाब देने के बजाय, सवाल पूछने वालों पर मुकदमे लाद रही है, लेकिन डराने-धमकाने से यह आंदोलन रुकने वाला नहीं है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में युवाओं के लिए रोज़गार और सामाजिक न्याय की मांग को लेकर वाराणसी की सड़कों पर पदयात्रा कर रहा हूं। यदि सरकार प्रदेश के युवाओं को स्थायी रोज़गार देने में असमर्थ है, तो उन्हें₹ 10 हजार रुपये प्रतिमाह बेरोज़गारी भत्ता दिया जाए। संजय सिंह की पदयात्रा 22 जनवरी को सारनाथ में समाप्त होगी। इस दौरान विधायक सुरेन्द चौधरी, पूर्व विधायक एवं प्रदेश सहप्रभारी दिलीप पांडेय, सभाजीत सिंह, दिनेश पटेल, सर्वेश मिश्रा, पवन तिवारी, वंशराज दूबे, मुकेश सिंह, कैलाश पटेल, विनय पटेल, अंकुश चौधरी, अशोक, नीलम यादव आदि रहीं।