मिलावटखोरों के खिलाफ दिया ज्ञापन
Varanasi News - वाराणसी में आम आदमी पार्टी के छात्र इकाई के प्रदेश उपाध्यक्ष रघुकुल यथार्थ ने मिलावटखोरी के खिलाफ डीएम को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि त्योहारों के समय दूध, मसाले, तेल और घी में मिलावट के मामले बढ़ रहे हैं, जो स्वास्थ्य के लिए खतरा हैं। मिलावटखोरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई।

वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। आम आदमी पार्टी के छात्र इकाई के प्रदेश उपाध्यक्ष रघुकुल यथार्थ के नेतृत्व में शुक्रवार को मिलावटखोंरी के खिलाफ डीएम को संबोधित ज्ञापन एडीएम अमित भारती को सौंपा गया। रघुकुल यथार्थ ने कहा कि त्योहारों के दिनों में, विशेषकर दूध, मसाले, तेल और घी में मिलावट के कई मामले सामने आ रहे हैं। यह मिलावट न केवल खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को खराब कर रही है, बल्कि हमारे स्वास्थ्य के लिए भी गंभीर खतरा पैदा कर रही है। उन्होंने आग्रह किया कि इसे गंभीरता से लेते हुए मिलावटखोरों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। एडवोकेट कन्हैया लाल, छात्र नेता आर्यन चौधरी, एडवोकेट शुभम सिंह उपस्थित रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


