Varanasi News: सेवा संकल्प अभियान के तहत मंदिर परिसर में चला स्वच्छता अभियान

हिन्दुस्तान, वाराणसी
Follow us on Google News
share

Varanasi News: कछवांरोड, संवाददाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य

Varanasi News: सेवा संकल्प अभियान के तहत मंदिर परिसर में चला स्वच्छता अभियान

Varanasi News: कछवांरोड, संवाददाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भाजपा की ओर से चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत मंगलवार को मिर्जामुराद मंडल के गौर गांव (बंगलाचट्टी) स्थित प्राचीन शिव मंदिर एवं राधाकृष्ण मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष राम शकल पटेल के नेतृत्व में सुबह से ही पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मंदिर परिसर में पहुंच गए। कार्यकर्ताओं ने हाथ में झाड़ू लेकर मंदिर के गर्भगृह, सीढ़ियों, बाहरी परिसर और आसपास के रास्तों की साफ-सफाई की। कूड़ा-कचरा हटाने के बाद परिसर में पानी से धुलाई कर स्वच्छता अभियान को पूरा किया गया।

इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष राम शकल पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन में सेवा को संगठन के मूल मंत्र के रूप में आगे बढ़ाया है। स्वच्छता ही सेवा का पहला संकल्प है और स्वच्छ वातावरण बनाए रखना सच्ची ईश्वर भक्ति के समान है। देवालय, गांव और मोहल्ले स्वच्छ रहेंगे तो लोग स्वस्थ रहेंगे।उन्होंने कार्यकर्ताओं से अभियान के बाद भी अपने आसपास नियमित रूप से साफ-सफाई रखने और लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया।स्वच्छता अभियान में जिला महामंत्री संजीव सिंह गौतम, ग्राम प्रधान विजय कुमार गुप्ता, जिला मंत्री सुरेंद्र बिंद, शक्ति केंद्र संयोजक राजनाथ दूबे, मीडिया प्रभारी अभिषेक त्रिपाठी 'सुमित', मनोज सिंह, राकेश सेठ, शिव शंकर, उमाशंकर पटेल, ओमप्रकाश पटेल, धीरज सिंह, निहाल सेठ, राजन सोनकर, मनोज बिंद सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय श्रद्धालु मौजूद रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsवाराणसीVaranasi News: सेवा संकल्प अभियान के तहत मंदिर परिसर में चला स्वच्छता अभियान