Varanasi News: ‘साइबर वज्र’ के तहत पकड़े गए 75 अपराधी

हिन्दुस्तान, वाराणसी
Follow us on Google News
share

Varanasi News: पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने मंगलवार को कैंप कार्यालय पर साइबर अपराध की रोकथाम के लिए चलाए जाए रहे अभियान ‘साइबर वज्र’ की समीक्षा की।

Varanasi News: ‘साइबर वज्र’ के तहत पकड़े गए 75 अपराधी

Varanasi News: वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने मंगलवार को कैंप कार्यालय पर साइबर अपराध की रोकथाम के लिए चलाए जाए रहे अभियान ‘साइबर वज्र’ की समीक्षा की। इस दौरान जानकारी दी गई कि अभियान के तहत 39 मुकदमे दर्ज करते हुए 75 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। अधिकारियों ने सीपी को बताया कि अभियान के तहत लगभग 300 युवक-युवतियों को रेस्क्यू किया गया। कार्रवाई के दौरान 42 मोबाइल फोन, एक लैपटॉप, दो चारपहिया वाहन, 1.40 लाख से अधिक नगद एवं अन्य डिजिटल साक्ष्य बरामद किए गए। वहीं करीब 3.4 करोड़ की राशि बैंक खातों में होल्ड कराई गई। बताया कि 480 बैंक खाते फ्रीज किए गए, 145 आईएमईआई एवं 168 मोबाइल नंबर ब्लॉक कराए गए।

29.5 लाख की राशि पीड़ितों को रिफंड कराई गई।अभियान में अंतरराज्यीय एमएलएम यानी पिरामिड स्कीम, ऑनलाइन बेटिंग रैकेट, फर्जी नौकरी, ट्रेडिंग फ्रॉड, मनी म्यूल अकाउंट, क्रेडिट कार्ड फ्रॉड एवं अन्य साइबर अपराधों में संलिप्त गिरोहों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। पुलिस आयुक्त ने मनी म्यूल खातों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई, संदिग्ध खातों एवं मोबाइल नंबरों की तकनीकी जांच, साइबर अपराध नेटवर्क की पहचान, लंबित मामलों के त्वरित निस्तारण, आरोपियों पर गैंगस्टर की कार्रवाई करने, साइबर अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।