Hindi NewsUttar-pradesh NewsVaranasi News72nd Senior National Volleyball Championship Kicks Off in Varanasi - Indian Volleyball League Planned
वॉलीबाल को बढ़ावा देने के लिए आईपीएल की तरह आईवीएल

वॉलीबाल को बढ़ावा देने के लिए आईपीएल की तरह आईवीएल

संक्षेप:

Varanasi News - वाराणसी में 72वीं सीनियर राष्ट्रीय महिला एवं पुरुष वॉलीबॉल प्रतियोगिता शुरू हुई। भारतीय वॉलीबॉल संघ के अध्यक्ष वीरेंद्र कंवर ने बताया कि आईपीएल की तर्ज पर इंडियन वॉलीबॉल लीग का आयोजन किया जाएगा। एजीएम में इसकी योजनाओं पर चर्चा होगी। खिलाड़ियों को साइंटिफिक ट्रेनिंग दी जाएगी ताकि खेल में सुधार हो सके।

Jan 05, 2026 01:20 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, वाराणसी
share Share
Follow Us on

वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। सिगरा स्थित स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में रविवार से शुरू आठ दिवसीय 72वीं सीनियर राष्ट्रीय महिला एवं पुरुष वॉलीबॉल प्रतियोगिता में भारतीय वॉलीबॉल संघ के पदाधिकारी भी पहुंचे हैं। शुभारंभ के मौके पर संघ के अध्यक्ष वीरेंद्र कंवर ने बताया कि आईपीएल की तर्ज पर इंडियन वॉलीबॉल लीग का भी आयोजन होगा। सोमवार को होने वाली एजीएम की बैठक में इसे रखा जाएगा। बताया कि क्रिकेट जैसे खेल ने अन्य खेलों को काफी पीछे किया था, हालांकि हाल के वर्षों में अन्य खेलों में उपलब्धियों के बाद लोगों की मनोदशा बदली है। हॉकी का क्रेज बढ़ा है। ग्रामीण क्षेत्र से जुड़ा खेल वॉलीबॉल पहले से सुलभ रहा है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

लोगों में चर्चित रहा है। इस खेल और खिलाड़ियों की बेहतरी के लिए इंडियन वॉलीबॉल लीग की तैयारी है। एजीएम की मीटिंग में समय और वर्ष तय होगा। बताया कि केवल पुरुष ही नहीं, साई की मदद से विमेन्स लीग भी आयोजित की जाएंगी। इसमें देश भर के 10 ऐसे प्रदेश, जहां की टीम बेहतर है, उनमें से 8 का चयन कर लीग कराई जाएगी। इसके अलावा प्रदेश स्तर पर भी लीग आयोजित करेंगे, ताकि गांवों से वॉलीबॉल के राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी निकल सकें। संघ की प्रतियोगिता से पहली बार प्रधानमंत्री-मुख्यमंत्री जुड़े भारतीय वॉलीबॉल संघ के अध्यक्ष ने बताया कि फेडरेशन या किसी खेल संघ के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है कि कोई प्रधानमंत्री इस तरह के खेल आयोजन से जुड़ा और मुख्यमंत्री की मौजूदगी रही है। यह अपने आप में ऐतिहासिक है। कहा कि इससे खेल और वॉलीबॉल को नई दिशा मिलेगी। साइंटिफिक ट्रेनिंग पर जोर रहेगा 72वीं सीनियर राष्ट्रीय महिला एवं पुरुष वॉलीबॉल प्रतियोगिता के बाद खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। भारतीय वॉलीबॉल संघ के अध्यक्ष ने बताया कि इन खिलाड़ियों को साइंटिफिक ट्रेनिंग दी जाएगी। इसके साथ ही हर प्रदेश में न केवल खिलाड़ियों, बल्कि कोच, रेफरी के लिए अभी कैंप लगेगा, ताकि परिणाम बेहतर आए।