ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश वाराणसीपूर्वांचल में 654 कोरोना संक्रमित मिले, आजमगढ़ में 114 और बलिया में 101 की रिपोर्ट पॉजिटिव

पूर्वांचल में 654 कोरोना संक्रमित मिले, आजमगढ़ में 114 और बलिया में 101 की रिपोर्ट पॉजिटिव

पूर्वांचल के जिलों में कोरोना का कहर जारी है। गुरुवार को तीन मंडलों के दस जिलों में 654 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वाराणसी में सबसे ज्यादा 210, आजमगढ़ में 114, बलिया मे...

पूर्वांचल में 654 कोरोना संक्रमित मिले, आजमगढ़ में 114 और बलिया में 101 की रिपोर्ट पॉजिटिव
वाराणसी हिन्दुस्तान टीमThu, 06 Aug 2020 09:25 PM
ऐप पर पढ़ें

पूर्वांचल के जिलों में कोरोना का कहर जारी है। गुरुवार को तीन मंडलों के दस जिलों में 654 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वाराणसी में सबसे ज्यादा 210, आजमगढ़ में 114, बलिया मे 101, जौनपुर में 63, मिर्जापुर में 50, गाजीपुर में 35, सोनभद्र में 27, मऊ में 24, चंदौली में 22 और भदोही में 8 लोग संक्रमित मिले हैं। आठ लोगों की मौत भी हुई है। बलिया में चार, वाराणसी में दो, आजमगढ़ और मऊ में एक-एक की मौत हो गई। 

वाराणसी में 210 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के साथ ही दो और लोगों की मौत भी हो गई है। जिले में संक्रमितों की संख्या 3753 हो गई है। इसमें अब तक 74 लोगों की मौत हो चुकी है। गुरुवार को 112 लोगों को स्वस्थ भी घोषित किया गया। इसमें 69 लोग होम आइसोलेशन में इलाज करा रहे थे। इस तरह स्वस्थ होने वालों की संख्या 2068 हो गई है। अब तक 722 लोग होम आइसोलेशन में ही इलाज कराकर स्वस्थ हो चुके हैं। एक्टिव केस फिलहाल 1611 हैं।

आजमगढ़ में 114 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। यहां संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1443 हो गई है। यहां 20 लोगों की मौत हो चुकी है। 546 लोगों को डिस्चार्ज किया जा चुका है। फिलहाल 855 एक्टिव केस हैं। 

बलिया में भी लगातार दूसरे दिन सौ से ज्यादा संक्रमित मिले हैं। गुरुवार को भी 101 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। चार और लोगों की मौत हो गई है। यहां अब तक 2100 संक्रमित मिल चुके हैं। इसमें से 23 लोगों की मौत हो चुकी है। एक्टिव केस 1123 है। 

जौनपुर में 63 पॉजिटिव मिले हैं। इससे संक्रमितों की संख्या 2563 हो गई है। इसमें से 37 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है। 1339 लोग अब तक स्वस्थ हो चुके हैं। 

मिर्जापुर में 50 संक्रमित मिले हैं। इनमें 34 पुरूष और 16 महिलाएं हैं। नए मरीजों के साथ ही कोरोना मरीजो की संख्या बढ़कर 978 हो गयी है। अब तक 16 लोगों की मौत हो चुकी है। 449 लोग स्वस्थ्य होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं। फिलहाल 563 एक्टिव केस हैं। 

गाजीपुर में अस्थाई जेल के 35 लोगों समेत 65 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1418 पहुंच गई है। यहां अब तक 12 की मौत हो चुकी है। 600 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। एक्टिव मरीजों की संख्या 806 है। 

सोनभद्र में 27 पॉजिटिव मिले। इसमें 14 मरीज रेणुकूट में मिले हैं। जिले में अब तक 742 कोरोना मरीज मिल चुके हैं। इसमें चार की मौत हो चुकी है। 428 लोग स्वस्थ हो चुके हैं।

मऊ में बैंक व पुलिसकर्मियों सहित 24 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। अबतक जिले में कुल 629 लोगों में कोरोना का संक्रमण मिला है। इनमें से 420 लोगों ने कोरोना को मात देकर घर वापसी की है। जबकि 203 एक्टिव मरीज हैं।

चंदौली में 22 नए कोरोना पॉजिटिव मिले। यहां संक्रमितों की संख्या 1037 हो गई है। अब तक यहां नौ लोगों की मौत हो चुकी है। 751 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। वर्तमान में 277 एक्टिव केस हैं।

भदोही में 8 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसमें न्यायिक अधिकारी और भदोही विधायक का बेटा भी शामिल हैं। कालीन नगरी में कुल मरीजों की संख्या 689 है। जिले में अब तक 14  की मौत हो चुकी है।

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें