गुरुनानक खालसा की मेधावी छात्राओं का सम्मान
Varanasi News - वाराणसी के गुरुनानक खालसा इंटर कॉलेज में 35 छात्राओं को बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्टता के लिए सम्मानित किया गया। निदेशिका जगजीत कौर और प्रधानाचार्या सुमेधा ने छात्राओं को शील्ड और माला पहनाई। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि पूरे विद्यालय के लिए गर्व का विषय है और अन्य विद्यार्थियों को मेहनत करने के लिए प्रेरित किया।
वाराणसी। गुरुनानक खालसा इंटर कॉलेज में बुधवार को बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली 35 छात्राओं को सम्मानित किया गया। विद्यालय की निदेशिका जगजीत कौर और प्रधानाचार्या सुमेधा ने छात्राओं को शील्ड प्रदान किए और माला पहनाई। निदेशिका ने कहा कि छात्राओं की यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे विद्यालय के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरित करते हुए कहा कि मेहनत, अनुशासन और लगन से सफलता निश्चित रूप से प्राप्त की जा सकती है। सम्मानित छात्राओं में हाईस्कूल की 31 और इंटरमीडिएट की चार छात्राएं शामिल रहीं। इस दौरान गुरुनानक इंग्लिश मीडियम स्कूल गुरुबाग की प्रधानाध्यापिका नीलू कौर के साथ विद्यालय परिवार के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


