क्रास कंट्रो में 48वीं वाहिनी के अनुज प्रथम

Apr 07, 2026 02:35 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, वाराणसी
share

Varanasi News - वाराणसी के भुल्लनपुर में 34वीं वाहिनी पीएसी द्वारा तीन दिवसीय 29वीं पूर्वी जोन अंतरवाहिनी तैराकी और क्रासकंट्री प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। क्रॉसकंट्री में अनुज पासवान (48वीं) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। तैराकी में विभिन्न श्रेणियों में प्रतिस्पर्धा में 205 तैराकों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का समापन मंगलवार को होगा।

क्रास कंट्रो में 48वीं वाहिनी के अनुज प्रथम

वाराणसी। भुल्लनपुर स्थित 34वीं वाहिनी पीएसी की ओर से तीन दिवसीय 29वीं पूर्वी जोन अंतरवाहिनी तैराकी एवं क्रासकंट्री प्रोतियोगिता आयोजित की गई है। क्रॉसकंट्री में 48वीं वाहिनी के अनुज पासवान प्रथम रहे। दूसरे व तीसरे पर क्रमश: अभिषेक यादव (20वीं) और रत्नेश (36वीं) रहे। बीएचयू के तरणताल में विभिन्न स्पर्धाओं में क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले तैराकों के नाम इस प्रकार रहे-100मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक- 42वीं, 48वीं और 34वीं । 200मीटर- 42वीं, 34वीं, 42वीं। चार गुणा 100 मीटर मेडले रिले- 4वीं, 12वीं, 20वीं। 400मीटर- 34वीं, 12वीं, 42वीं। प्रतियोगिता में यूपी पीएसी की विभिन्न 10 वाहिनियों से कुल 205 तैराक भाग ले रहे हैं।

प्रतियोगिता का समापन मंगलवार को होगा। समापन के मुख्य अतिथि पुलिस उप महानिरीक्षक पीएसी वाराणसी अनुभाग मनोज कुमार सोनकर विजेताओं को पुरस्कृत करेंगे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।