Hindi NewsUttar-pradesh NewsVaranasi News26 Candidates Disqualified from Agniveer Recruitment Due to Criminal Background
रिजर्व सफल अभ्यर्थियों के लिए आज अंतिम मौका

रिजर्व सफल अभ्यर्थियों के लिए आज अंतिम मौका

संक्षेप:

Varanasi News - वाराणसी में अग्निवीर भर्ती रैली में सफल 26 अभ्यर्थियों को पुलिस सत्यापन में आपराधिक पृष्ठभूमि सामने आने के कारण प्रशिक्षण से वंचित कर दिया गया है। इनमें 17 पर दंगा-बलवा और 5 पर हत्या के प्रयास के मामले हैं। रिजर्व सूची के अभ्यर्थियों को अब अवसर दिया जा रहा है।

Jan 22, 2026 02:05 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, वाराणसी
share Share
Follow Us on

वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। पुलिस सत्यापन में आपराधिक पृष्ठभूमि सामने आने के बाद अग्निवीर भर्ती रैली में सफल 26 अभ्यर्थी प्रशिक्षण से वंचित हो गए हैं। इनमें 17 अभ्यर्थियों पर दंगा-बलवा और पांच पर हत्या के प्रयास के मुकदमे दर्ज हैं। सेना भर्ती कार्यालय के अधिकारियों के अनुसार, आपराधिक पृष्ठभूमि पाए गए 26 तथा प्रशिक्षण के लिए अनुपस्थित रहे 27 सफल अभ्यर्थियों के स्थान पर रिजर्व सूची में शामिल अभ्यर्थियों को अवसर दिया जा रहा है। इन अभ्यर्थियों को 22 जनवरी तक रिपोर्ट करने का मौका दिया गया है। निदेशक कर्नल शैलेश कुमार ने बताया कि अग्निवीर भर्ती रैली के तहत 12 जनपदों से चयनित कुल 2946 अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण के लिए भेजा जा रहा है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इस प्रक्रिया के अंतर्गत सभी अभ्यर्थियों का पुलिस सत्यापन कराया जा रहा है। सत्यापन के दौरान 26 अभ्यर्थियों के विरुद्ध आपराधिक मुकदमे दर्ज पाए गए, जो वर्तमान में न्यायालय में विचाराधीन हैं। उन्होंने बताया कि इन मामलों में 17 अभ्यर्थी दंगा-बलवा, पांच हत्या के प्रयास तथा शेष लूट व अन्य संगीन अपराधों में आरोपी हैं। ऐसे अभ्यर्थियों का चयन नियमों के अनुसार निरस्त कर दिया गया है। उनकी जगह रिजर्व सूची में शामिल अभ्यर्थियों को मौका दिया जा रहा है, जिन्हें इसकी सूचना भेज दी गई है।