एसआईआर: लापरवाही पर 20 बीएलओ को नोटिस

Dec 20, 2025 11:52 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, वाराणसी
share

Varanasi News - वाराणसी में मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यों में लापरवाही के कारण 20 बूथ लेवल अफसरों को सेवा समाप्ति की नोटिस दी गई है। इन अफसरों ने पुनरीक्षण कार्यों में रुचि नहीं दिखाई। यदि नोटिस का उचित जवाब नहीं मिला, तो उनकी सेवाएं समाप्त कर दी जाएंगी।

एसआईआर: लापरवाही पर 20 बीएलओ को नोटिस

वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यों में लापरवाही पर शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र के 20 बूथ लेवल अफसरों (बीएलओ) को शनिवार को सेवा समाप्ति की नोटिस दी गई है। ये बीएलओ पुनरीक्षण कार्यों में रुचि नहीं ले रही हैं। जिसके चलते यह कार्य प्रभावित हो रहा है। जिन आंगनबाड़ी कार्यकत्री (बीएलओ) को नोटिस जारी की गई हैं। उनमें अनीता प्रजापति, सुमन श्रीवास्तव, वंदना साहनी, छाया सिन्हा, रूपा देवी, माधुरी मौर्या, सीमा देवी, सविता देवी, ओमलता सिंह, शिल्पी विश्वकर्मा, प्रतिमा श्रीवास्तव, सुनीता देवी, रीना खरे, कुसुम कुमारी, शशिकला भारती, अनीता सेठ, ऊषा देवी, शायरा बानो, नंदिनी सेठ और रश्मि सेठ शामिल हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (एईआरओ) और डीपीओ डीके सिंह ने बताया कि नोटिस का उचित जवाब नहीं मिलने पर इनकी सेवा समाप्त कर दी जाएगी। इनसेट (फोटो:) लोकतंत्र की मजबूती का आधार स्तम्भ है एसआईआर वाराणसी। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के पूर्व सदस्य पद्मभूषण प्रो. देवी प्रसाद द्विवेदी से शनिवार को डीएम सत्येन्द्र कुमार ने एसआईआर को लेकर चर्चा की। प्रोफेसर द्विवेदी ने एसआईआर को लोकतंत्र की मजबूती का आधार स्तम्भ बताया। यह नागरिक पहचान की मजबूती, प्रशासनिक जवाबदेही और जनविश्वास को बढ़ाने का एक सशक्त माध्यम है। इस दौरान जिलाधिकारी ने प्रो. देवी प्रसाद द्विवेदी और पारिवारिक सदस्यों को एसआईआर फॉर्म के उद्देश्य, इसकी आवश्यकता, प्रशासनिक महत्त्व तथा दीर्घकालिक उपयोगिता के विषय में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। प्रो. द्विवेदी ने सभी नागरिकों से अपील की कि वे रकफ फॉर्म को गम्भीरता से भरें और राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया में सक्रिय भागीदार बनें।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।