‘मुंबई के श्यामबाबू ने मंगाया था सोना’ ‘
Varanasi News - वाराणसी में राजधानी एक्सप्रेस से 3.55 करोड़ रुपये के 19 सोने के बिस्किट पकड़े गए। आरोपियों ने सोना मुंबई के श्यामबाबू के लिए लाने की बात की थी। ट्रेन में बिना आरक्षण यात्रा करते हुए उन्हें गिरफ्तार किया गया। सोने की शुद्धता 24 कैरेट पाई गई। जीआरपी को इस सफलता के लिए पुरस्कार की घोषणा की गई है।

वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। राजधानी एक्सप्रेस से गुरुवार देर रात 3.55 करोड़ के सोने के 19 बिस्किट के साथ पकड़े गए दोनों आरोपियों को मुंबई के किसी श्यामबाबू ने सोना मंगाया था। सकुशल सोना पहुंचने पर दोनों को 25-25 हजार रुपये मिलते। हालांकि इसी बीच कैंट रेलवे स्टेशन पर दोनों को दबोच लिया गया। खास यह कि इनकी गिरफ्तारी के बाद से श्यामबाबू ने भी अपना मोबाइल बंद कर दिया है।महाराष्ट्र निवासी बालासो जाघव और तेजस बालासाहेब पवार ने सोना के बिस्किट को पैंट के कमर की सिलाई में इतनी बारीकी से छिपाए थे कि पूरे रास्ते कोई भांप नहीं पाया। जीआरपी की पूछताछ में दोनों ने बताया कि सोना लाने की सभी बात फोन पर हुई।
इसके बाद कूच विहार में एक स्थान पर इंतजार करने को कहा। इसी दौरान हेलमेट लगाए एक व्यक्ति बाइक से आया। उसने दोनों को सोना दिया। फिर उसे पैंट में छिपाया गया।खास यह कि बिना आरक्षण के ही दोनों गुरुवार की शाम शाम 3.30 बजे कटिहार (बिहार) से राजधानी एक्सप्रेस में सवार हो गए और बी-8 कोच के दरवाजे पर ही खड़े रहे। इस दौरान 10 घंटे के सफर में ड्यूटीरत टीटीई और स्कॉर्ट कर रहे जवानों ने इनसे पूछताछ की जहमत नहीं उठाई। इससे राजधानी जैसी प्रीमियम ट्रेन की सुरक्षा पर भी सवाल उठ रहे हैं।इनसेटजांच में 24 कैरेट शुद्ध मिला सोनाराजधानी एक्सप्रेस में पकड़ा गया सोना अफ्रीका से लाया गया था। इसकी पुष्टि बिस्किट पर लगे ‘अफ्रीकन गोल्ड’ की मुहर से हुई। जीआरपी थाने में आयकर और डीआरआई अधिकारियों ने एक सराफ को बुलाकर जांच कराई तो सोना 24 कैरेट शुद्ध मिला। सराफ के मुताबिक इसकी शुद्धता भारतीय सोने की अपेक्षा 10 से 20 प्वाइंट ज्यादा होती है।इनसेटसिर्फ कैरियर पर कार्रवाई, तस्कर ‘सेफ’ट्रेनों से सोने की तस्करी का खेल नया नहीं है। हालांकि सोना पकड़े जाने पर कार्रवाई अब तक सिर्फ कैरियर पर हुई है। तस्कर नहीं पकड़े गए। बता दें कि कैंट जीआरपी ने लगभग दो वर्ष पहले चार करोड़ के सोने-चांदी के जेवर भी पकड़े थे।इनसेटटीम को मिलेगा एक लाख का पुरस्कारमीडिया से बातचीत के दौरान जीआरपी के आईजी एन. कोलांची ने इस कामयाबी के लिए टीम को 50 हजार रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की। वहीं, डीआरआई की ओर से भी 50 हजार रुपये इनाम देने की घोषणा हुई है। पत्रकार वार्ता में एसपी जीआरपी प्रशांत वर्मा, सीओ कुंवर प्रभात सिंह और आरपीएफ के एएससी बीपी सिंह भी रहे।इनसेटटीम में ये रहे शामिलजीआरपी के प्रभारी निरीक्षक रजोल नागर, आरपीएफ इंस्पेक्टर संदीप कुमार यादव, इंस्पेक्टर जीआरपी देवचंद्र यादव, एसआई राजबहादुर, सोहनपाल शर्मा, सीआईबी के एएसआई राकेश कुमार सिंह, राजेंद्र सिंह, हेड कॉन्स्टेबल अश्वनी सिंह, हेमंत कुमार मिश्रा, रामसिंह, कॉन्स्टेबल सतीश यादव, रोहित और वीरेन्द्र कुमार।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


