Varanasi News: नहाते समय वरुणा नदी में डूबा किशोर
हिन्दुस्तान, वाराणसी
Varanasi News: वाराणसी के जैतपुरा थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय किशोर मोनू मंगलवार को वरुणा नदी में नहाने गया। तेज बहाव के कारण वह डूब गया और शाम तक उसका कोई पता नहीं चल सका। पुलिस, एनडीआरएफ और गोताखोरों की मदद से उसकी तलाश जारी है।

Varanasi News: वाराणसी। जैतपुरा थाना क्षेत्र के नक्खीघाट स्थित हिदायतनगर में मंगलवार दोपहर वरुणा में नहाने गया 17 वर्षीय किशोर मोनू तेज बहाव में डूब गया। देर शाम तक उसका पता नहीं चल सका। सूचना के बाद पुलिस, एनडीआरएफ, जल पुलिस और निजी गोताखोरों की टीम उसकी तलाश में जुटी है।


