किशोरी से छेड़खानी, मारपीट कर झाड़ियों में फेंका
Varanasi News - मिर्जामुराद के एक गांव में 17 वर्षीय किशोरी के साथ छेड़खानी और मारपीट की घटना सामने आई है। आरोपी ने किशोरी को अधमरी हालत में झाड़ियों में फेंक दिया। किशोरी खेत में बेहोश पाई गई। परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है और कार्रवाई की मांग की है।

मिर्जामुराद (वाराणसी)। क्षेत्र के एक गांव में सोमवार सुबह 17 वर्षीय किशोरी के साथ छेड़खानी और मारपीट का मामला सामने आया है। आरोपी किशोरी को अधमरी हालत में झाड़ियों में फेंककर फरार हो गया। पुलिस के अनुसार किशोरी सुबह शौच के लिए खेत की ओर जा रही थी। इसी दौरान मिर्जापुर जिले के नारायणपुर (जमुआ) गांव निवासी युवक उसे रास्ते में रोक लिया। छेड़खानी करने लगा। विरोध करने पर अधमरा कर बेहोशी हालत में झाड़ियों में फेंक दिया। काफी देर तक घर न लौटने पर परिजन उसकी तलाश में निकले। किशोरी खेत के पास अधमरी हालत में पड़ी मिली। उसे निजी चिकित्सालय ले जाया गया।
होश आने पर उसने आपबीती सुनाई। पीड़िता के चाचा ने मिर्जामुराद थाने में आरोपी के खिलाफ नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


