ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश वाराणसीआजमगढ़ में 15 और कोरोना पॉजिटिव मिले, संक्रमितों की संख्या 50 के पार

आजमगढ़ में 15 और कोरोना पॉजिटिव मिले, संक्रमितों की संख्या 50 के पार

आजमगढ़ में मंगलवार को 15 और लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। एक दिन के अंतराल पर दूसरी बार इतनी बड़ी संख्या में कोरोना संक्रमित मरीजों के सामने आने से अधिकारियों में हड़कंप...

आजमगढ़ में 15 और कोरोना पॉजिटिव मिले, संक्रमितों की संख्या 50 के पार
Yogeshआजमगढ़ निज संवाददाताTue, 26 May 2020 03:44 PM
ऐप पर पढ़ें

आजमगढ़ में मंगलवार को 15 और लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। एक दिन के अंतराल पर दूसरी बार इतनी बड़ी संख्या में कोरोना संक्रमित मरीजों के सामने आने से अधिकारियों में हड़कंप मच गया। अब जिले में पॉजिटिव मरीजों की संख्या 55 हो गई है। अब तक दो लोगों की मौत हो चुकी है। नौ मरीज ठीक हो चुके हैं। एक्टिव मरीजों की संख्या 44 है। 

जिले में इससे पहले 21 मई को एक ही दिन में 16 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले थे। 23 मई को छह की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। 24 मई को तीन की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इस बीच मंगलवार को 15 और लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई। 

जिलाधिकारी नागेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि 19 मई  को 82 कोरोना संदिग्धों की सैंपल जांच के लिए गोरखपुर लैब में भेजा गया था। इसमें से 15 मरीजों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। 67 व्यक्तियों की जांच रिपोर्ट निगेटिव है। उन्होंने बताया कि नए 15 मरीजों को राजकीय मेडिकल कॉलेज के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया गया है।

विधानसभा चुनाव 2023 के सारे अपड्टेस LIVE यहां पढ़े